अनसेफ सेक्शुअल रिलेशन के बाद प्रेग्नेंसी से बचने के लिए मैं क्या करूं? गायनेकोलॉजिस्ट से जानें मेडिकल टिप्स

अगर आप कंसीव करने की प्लानिंग नहीं कर रही हैं और अभी प्रेग्नेंसी को अवॉइड करना चाहती हैं, तो इंटरकोर्स के वक्त कंडोम या अन्य किसी कॉन्ट्रासेप्शन का इस्तेमाल जरूरी है, लेकिन अगर किसी कारण से आप बिना सेफ्टी के इंटिमेट हुई हैं, तो अनसेफ सेक्शुअल रिलेशन के बाद प्रेग्नेंसी से बचने के लिए अगला कदम क्या होना चाहिए, चलिए डॉक्टर से जानते हैं।
Updated:- 2026-02-09, 14:25 IST
How to prevent pregnancy after unprotected sex

प्रेग्नेंसी से बचने के लिए सेफ सेक्शुअल रिलेशन जरूरी है। अगर आप अभी कंसीव नहीं करना चाहती हैं, तो डॉक्टर की सलाह और पार्टनर से बातचीत के हिसाब से कॉन्ट्रासेप्शन के किसी विकल्प का चुनाव करें। अनसेफ सेक्शुअल रिलेशन से न केवल प्रेग्नेंसी, बल्कि सेक्शुअली ट्रांसमिटेड डिजीज का भी खतरा रहता है। ऐसे में कंडोम या अन्य किसी कॉन्ट्रासेप्टिव ऑप्शन का इस्तेमाल बेहद जरूरी है। अगर किसी कारण के चलते आपने बिना प्रोटेक्शन के सेक्शुअल रिलेशन बनाए हैं और अब आपको प्रेग्नेंसी का डर सता रहा है, तो डॉक्टर से जान लीजिए कि आपका अगला कदम क्या होना चाहिए? इस बारे में डॉक्टर मनीषा रंजन, गायनेकोलॉजिस्ट, क्लाउडनाइन हॉस्पिटल, नोएडा जानकारी दे रही हैं।

अनसेफ सेक्शुअल रिलेशन के बाद प्रेग्नेंसी से बचने के लिए क्या होना चाहिए अगला कदम?

how to avoid pregnancy after unprotected sex

  • एक्सपर्ट का कहना है कि अगर आपने बिना प्रोटेक्शन के सेक्शुअल इंटरकोर्स किया है और अब आपको प्रेग्नेंसी का डर सता रहा है, तो पैनिक करने की जरूरत नहीं है। सही समय पर सही स्टेप लेने से आप आसानी से इस स्थिति को मैनेज कर सकती हैं।
  • सबसे पहले आपको ये चेक करना है कि इंटरकर्स को कितना वक्त बीत गया है। अगर अभी 3 दिन के अंदर का समय है यानी 72 घंटे नहीं हुए हैं, तो आप कॉन्ट्रासेप्टिव पिल ले सकती हैं।
  • इसे आप जितनी जल्दी लेंगी, इसका उतना ही ज्यादा असर होगा, लेकिन इसे बिना डॉक्टर की सलाह के न लें।
  • अगर 72 घंटे से ज्यादा का समय बीत गया है, तो इमरजेंसी पिल शायद काम नहीं करेगी। ऐसे मामलों में, आप डॉक्टर से सलाह लें। डॉक्टर प्रेग्नेंसी को रोकने के लिए 5 दिनों के अंदर कॉपर-टी लगवाने की सलाह दे सकते हैं।
  • एकदम से प्रेग्नेंसी टेस्ट न करें। प्रेग्नेंसी टेस्ट अनप्रोटेक्टेड सेक्शुअल रिलेशन या पीरियड्स मिस होने के बाद 14-21 दिनों के अदर सही रिजल्ट देता है। ऐसे में टेस्ट करने की जल्दबाजी न करें।

यह भी पढ़ें- क्या आप जानती हैं कि सेक्शुअल रिलेशन के बाद 10 मिनट के अंदर आपको क्या करना चाहिए?

sexual relation and periods connection

  • अनसेफ सेक्शुअल रिलेशन से सिर्फ प्रेग्नेंसी नहीं, बल्कि सेक्शुअली ट्रांसमिटेड इंफेक्शंस का खतरा बढ़ सकता है। अगर आपको इंटिमेसी के बाद बर्निंग सेंसेशन, दर्द, डिस्चार्ज, इचिंग या बुखार जैसे लक्षण महसूस हो, तो आपको तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
  • डॉक्टर का कहना है कि प्रेग्नेंसी से बचने के लिए हमेशा कंडोम या रेगुलर कॉन्ट्रासेप्शन का इस्तेमाल करें। अगर आपको किसी तरह की परेशानी या कंफ्यूजन हो, तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लें।

यह भी पढ़ें- Intercourse के दौरान न करें ये गलतियां, कंसीव करने में आ सकती है मुश्किल

 

एक्सपर्ट का कहना है कि अगर आप प्रेग्नेंसी को अवॉइड कर रही हैं, तो बिना सेक्शुअल रिलेशन बनाते वक्त कॉन्ट्रासेप्शन का इस्तेमाल जरूर करें। हर जिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।