Fatigue Causes: लगातार महसूस हो रही है कमजोरी और थकान? हो सकती है इन न्यूट्रिएंट्स की कमी

दिनभर काम करने के बाद थकान महसूस होना या फिर सही से खाना-पीना न खाने पर कमजोरी महसूस होना नॉर्मल है। लेकिन अगर आपको लगातार कमजोरी और थकान महसूस हो रही है, तो इसे नजरअंदाज न करें। जब हमारे शरीर में कोई बीमारी पनपने लगती है या फिर शरीर में किसी जरूर विटामिन या मिनरल की कमी होने लगती है, तो इसके संकेत साफ नजर आने लगते हैं। लगातार कमजोरी और थकान महसूस होना, इन्हीं संकेतों में से है। कई ऐसे जरूरी न्यूट्रिएंट्स हैं, जिनका शरीर में सही मात्रा में होना, शरीर के सही तरह से फंक्शन करने के लिए जरूरी है। अगर आपको कुछ हफ्तों से कमजोरी महसूस हो रही है, तो अपने स्लीप पैटर्न और स्ट्रेस लेवल के साथ शरीर में न्यूट्रिएंट्स की सही मात्रा पर ध्यान दें। शरीर में किन न्यूट्रिएंट्स की कमी से आपको लगातार कमजोरी और थकान फील हो सकती है, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डाइटिशियन राधिका गोयल दे रही हैं। राधिका सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।
लगातार कमजोरी और थकान महसूस होने के पीछे हो सकती है इन न्यूट्रिएंट्स की कमी (What Deficiency causes Fatigue and Weakness)

- शरीर में मैग्नीशियम की कमी होने पर भी आपको लगातार थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। इसके साथ ही, अगर आपको भूख नहीं लग रही है, जी मिचला रहा है, दिल की धड़कन अनियमित है और मांसपेशियों में अकड़न हो रही है, तो मैग्नीशियम लेवल पर ध्यान दें।
- शरीर में विटामिन बी 12 की कमी, कमजोरी महसूस होने का प्रमुख कारण है। इसके अलावा, इसकी कमी होने पर पेट की दिक्कतें, सिरदर्द, त्वचा के पीले होने और हाथ-पैरों के ठंडे होने की समस्याएं हो सकती हैं।
- विटामिन डी की कमी होने पर भी आपको थकान, कमजोरी और सुस्ती फील होती है। इसके अन्य लक्षणों में हड्डियों में दर्द, डिप्रेशन और बालों का झड़ना शामिल है।
- आयरन लेवल कम होने से भी कमजोरी और थकान हो जाती है। इसके अलावा, शरीर का ठंडा रहना, चक्कर आना, सांस आने में मुश्किल होना, इसके लक्षण हैं।
- शरीर में फोलेट की कमी होने पर भी ऐसा हो सकता है।
![why do i feel tired all the time]()
- विटामिन बी 6 की कमी भी इसके पीछे का कारण हो सकती है। इसकी कमी होने पर आपको एनीमिया, रैशेज और इम्यून सिस्टम का कमजोर होना जैसे संकेत नजर आ सकते हैं।
- विटामिन सी इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए जरूरी माना जाता है। लेकिन इसकी कमी होने पर थकान और कमजोरी भी फील होती है। इसके अलावा, मांसपेशियों की कमजोरी, बुखार समेत कई लक्षण हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें- दिनभर महसूस होती है कमजोरी और थकान? इन टिप्स से होगी दूर
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
- कमजोरी और थकान महसूस होने के पीछे क्या कारण हो सकते हैं?
- शरीर में कुछ न्यूट्रिएंट्स की कमी, नींद पूरी न होना, स्ट्रेस, किसी बीमारी के रिकवर होना या फिर दवाओं के असर से कमजोरी और थकान महसूस हो सकती है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।
