सर्दी इन दिनों अपने चरम पर है। पारा गिरने के साथ ही इसका असर हमारी सेहत पर भी होता है। बढ़ती ठंड में मौसमी बीमारियां और इंफेक्शन्स हमें परेशान करते हैं। वहीं, ठंड में स्किन ड्राई होने लगती है और हेयरफॉल भी बढ़ने लगता है। जैसे-जैसे तापमान गिरता है, हम सभी घरों को गर्म रखने के लिए हीटर ऑन कर लेते हैं। लेकिन, इसकी वजह से स्किन और अधिक शुष्क होने लगती है। ठंड के मौसम में हाथ-पैर रूखे होने, होंठ फटने के साथ वजाइना की स्किन भी ड्राई होने लगती है। इसे विंटर वजाइना कहा जाता है। विंटर वजाइना क्या होता है, इसके क्या कारण हैं और इसकी वजह से महिलाओं की सेक्शुअल लाइफ पर क्या असर होता है, चलिए डॉक्टर से समझते हैं। यह जानकारी डॉक्टर अदिति बेदी दे रही हैं। वह कंसल्टेंट गायनेकोलॉजिस्ट और आब्स्टिट्रिशन हैं।
विंटर वजाइना क्या होता है?
एक्सपर्ट का कहना है कि ठंड के मौसम में पारे का गिरना और हीटर की वजह से बढ़ने वाली ड्राईनेस का असर महिलाओं के प्राइवेट पार्ट यानी वजाइना पर भी होता है। इसके कारण, वजाइना की स्किन ड्राई होने लगती है। इसे ही 'विंटर वजाइना' कहा जाता है। सर्दियों में आमतौर पर हम सभी कम पानी पीते हैं। इसके कारण, शरीर सही से हाइड्रेट नहीं हो पाता है और वजाइनल ड्राईनेस होने लगती है। आमतौर पर वजाइना से निकलने वाला लिक्विड, वजाइना में लु्ब्रिकेशन को बनाए रखता है। लेकिन, सर्दियों में इसकी कमी के कारण, वजाइनल इंफेक्शन भी बढ़ जाते हैं। विंटर वजाइना के कारण, आपको वजाइना में खुजली, जलन, सूजन और ड्राईनेस महसूस हो सकती है।
यह भी पढ़ें-वजाइना में गीलापन महसूस क्यों होता है?
विंटर वजाइना का महिलाओं की सेक्शुअल लाइफ पर क्या असर होता है?
विंटर वजाइना यानी सर्दियों में वजाइना में आने वाली ड्राईनेस का असर, महिलाओं की सेक्शुअल लाइफ पर होता है। इसके कारण, वजाइना के लुब्रिकेशन में कमी आ सकती है और सर्दियों में सेक्शुअल रिलेशन बनाने में महिलाओं को दर्द और डिस्कम्फर्ट महसूस हो सकता है। ऐसे में कई बार महिलाएं, सेक्शुअल रिलेशन से पीछे हटने लगती हैं। ऐसे में झिझकने के बजाय आप अपने पार्टनर से बात करें। आप लुब्रिकेशन का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। साथ ही, बैलेंस डाइट और सही हाइड्रेशन भी जरूरी है। वजाइना को बार-बार गर्म पानी से न धोएं।
यह भी पढ़ें- वजाइना में अक्सर होती है खुजली, जानें कारण और दूर करने के नुस्खे
महिलाओं के लिए वजाइनल हेल्थ का ख्याल रखना बहुत जरूरी है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों