herzindagi
image

Winter Vagina क्या होता है? महिलाओं की सेक्शुअल लाइफ को कर सकता है प्रभावित

Winter Vagina Causes: महिलाओं की वजाइनल हेल्थ का उनकी सेक्शुअल लाइफ पर सीधा असर होता है। विंटर वजाइना क्या होता है, इसके पीछे क्या कारण हो सकते हैं और इसका महिलाओं की सेक्शुअल लाइफ पर क्या असर हो सकता है, चलिए एक्सपर्ट से समझते हैं।
Editorial
Updated:- 2024-12-27, 20:21 IST

सर्दी इन दिनों अपने चरम पर है। पारा गिरने के साथ ही इसका असर हमारी सेहत पर भी होता है। बढ़ती ठंड में मौसमी बीमारियां और इंफेक्शन्स हमें परेशान करते हैं। वहीं, ठंड में स्किन ड्राई होने लगती है और हेयरफॉल भी बढ़ने लगता है। जैसे-जैसे तापमान गिरता है, हम सभी घरों को गर्म रखने के लिए हीटर ऑन कर लेते हैं। लेकिन, इसकी वजह से स्किन और अधिक शुष्क होने लगती है। ठंड के मौसम में हाथ-पैर रूखे होने, होंठ फटने के साथ वजाइना की स्किन भी ड्राई होने लगती है। इसे विंटर वजाइना कहा जाता है। विंटर वजाइना क्या होता है, इसके क्या कारण हैं और इसकी वजह से महिलाओं की सेक्शुअल लाइफ पर क्या असर होता है, चलिए डॉक्टर से समझते हैं। यह जानकारी डॉक्टर अदिति बेदी दे रही हैं। वह कंसल्टेंट गायनेकोलॉजिस्ट और आब्स्टिट्रिशन हैं।

विंटर वजाइना क्या होता है?

winter vagina and women sexual life

एक्सपर्ट का कहना है कि ठंड के मौसम में पारे का गिरना और हीटर की वजह से बढ़ने वाली ड्राईनेस का असर महिलाओं के प्राइवेट पार्ट यानी वजाइना पर भी होता है। इसके कारण, वजाइना की स्किन ड्राई होने लगती है। इसे ही 'विंटर वजाइना' कहा जाता है। सर्दियों में आमतौर पर हम सभी कम पानी पीते हैं। इसके कारण, शरीर सही से हाइड्रेट नहीं हो पाता है और वजाइनल ड्राईनेस होने लगती है। आमतौर पर वजाइना से निकलने वाला लिक्विड, वजाइना में लु्ब्रिकेशन को बनाए रखता है। लेकिन, सर्दियों में इसकी कमी के कारण, वजाइनल इंफेक्शन भी बढ़ जाते हैं। विंटर वजाइना के कारण, आपको वजाइना में खुजली, जलन, सूजन और ड्राईनेस महसूस हो सकती है।

यह भी पढ़ें- वजाइना में गीलापन महसूस क्यों होता है?

विंटर वजाइना का महिलाओं की सेक्शुअल लाइफ पर क्या असर होता है?

sexual relation and mental health
विंटर वजाइना यानी सर्दियों में वजाइना में आने वाली ड्राईनेस का असर, महिलाओं की सेक्शुअल लाइफ पर होता है। इसके कारण, वजाइना के लुब्रिकेशन में कमी आ सकती है और सर्दियों में सेक्शुअल रिलेशन बनाने में महिलाओं को दर्द और डिस्कम्फर्ट महसूस हो सकता है। ऐसे में कई बार महिलाएं, सेक्शुअल रिलेशन से पीछे हटने लगती हैं। ऐसे में झिझकने के बजाय आप अपने पार्टनर से बात करें। आप लुब्रिकेशन का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। साथ ही, बैलेंस डाइट और सही हाइड्रेशन भी जरूरी है। वजाइना को बार-बार गर्म पानी से न धोएं।

यह विडियो भी देखें

 

यह भी पढ़ें- वजाइना में अक्सर होती है खुजली, जानें कारण और दूर करने के नुस्खे

 

महिलाओं के लिए वजाइनल हेल्थ का ख्याल रखना बहुत जरूरी है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।