हाथ पैर कांपते हैं तो न करें नजरअंदाज, गंभीर बीमारी के हो सकते हैं संकेत

Tremor Disease: बुढ़ापे में हाथ पैर में कंपकंपी होना स्वाभाविक है। उम्र के इस पड़ाव पर अक्सर शरीर में कई सारी चीज़ों की कमी हो जाती है जिसके कारण ये सारी समस्याएं होने लगती है। कई बार घबराहट या टेंशन में भी हाथों में कंपकंपी होने लगती है। लेकिन अगर आप युवा हैं और आपके हाथ पैर या शरीर के किसी भी हिस्से में लगातार कंपन हो रहा है तो आपको सावधान होने की जरूरत है। क्योंकि यह ट्रेमर नाम की बीमारी के संकेत हो सकते हैं। क्या है ट्रेमर? क्यों होता है और क्या हैं इसके लक्षण सब कुछ जानते हैं एक्सपर्ट से। इस बारे में जानकारी दे रहे हैं Dr Nitin Sethi,Chairman & Senior Consultant - PSRI Institute of Neurosciences,PSRI Hospital
क्या है ट्रेमर बीमारी ?
एक्सपर्ट के मुताबिक यह एक तरह का नर्वस डिसऑर्डर है जिसमें पहले हाथ पैर में कंपन होता है और बाद में यह कंपन शरीर के दूसरे अंगों में भी फैलने लगता है। लेकिन सबसे ज्यादा कंपन हाथ में ही देखने को मिलती है। खासकर साधारण काम करते वक्त जैसे गिलास से पानी पीना या जूते के फीते बांधना। शुरू शुरू में कंपन कोई खतरनाक स्थिति नहीं होती है लेकिन समय के साथ यह और खराब हो जाती है। यह समस्या मध्यम और बढ़ती उम्र के लोगों में देखी जाती है, लेकिन ज्यादातर 40 साल से ज्यादा उम्र के लोग को ही होता है। ऐसे में अगर युवावस्था में आपको ऐसी कोई भी लक्षण महसूस होते हैं तो आपको नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। आप न्यूरोलॉजिस्ट से संपर्क करें।
यह भी पढ़ें-क्या योग करके भी वजन घटाया जा सकता है?
ट्रेमर के लक्षण क्या है?
- हाथ पैर का लगातार कांपना
- बोलते समय जीभ कंपकंपाना
- लिखते समय हाथों का कांपना
- किसी भी चीज को सही ढंग से नहीं पकड़ पाना
- शरीर के एक हिस्से में बार-बार कंपकंपी होना।
- चलने फिरने में लड़खड़ाना
ट्रेमर के कारण
इस बीमारी के होने के पीछे कई कारण होते हैं जैसे बुढ़ापा, चोट लगना, दवाई के साइड इफेक्ट, स्ट्रोक, पार्किंसनस डिजीज, एंग्जायटी । वहीं इसके अलावा यह अनुवांशिकता के कारण भी होते हैं। अगर घर परिवार में यह दिक्कत किसी को है तो बच्चे में यह बीमारी होने के चांस बढ़ जाते हैं।
यह भी पढ़ें-रात को लेट कर घंटो चलाते हैं फोन, तो जरूर पढ़ें इससे होने वाले ये गंभीर नुकसान
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।