Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:04 AM IST

क्या आपको पता है सोने का सही तरीका? जानने के लिए पढ़ें

सोते तो हम सभी हैं लेकिन क्या आपको सोने का सही तरीका पता है? जानें इस आर्टिकल में।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2022-11-21, 16:13 IST
best way to sleep

जीवन शैली, खानपान और पढ़ने-लिखने की तरह सोने का भी एक सही तरीका होता है। अगर आप सोते वक्त कुछ बातों का ध्यान रखेंगे तो कमर दर्द जैसी समस्याओं की संभावना काफी हद तक कम हो जाती है।

johns Hopkins Medicine की वेबसाइट पर दिए गए लेख में डॉक्टर राचेल सालास बताते हैं कि युवा और स्वस्थ लोगों के लिए नींद की स्थिति कम महत्वपूर्ण है लेकिन जैसे-जैसे हम बड़े होते जाते हैं हमारे स्वास्थ्य बदलता है। इस वजह से हमारी नींद की स्थिति भी मायने रखती है। चलिए जानते हैं इस लेख सोने के तरीके के बारे में क्या-क्या बताया है।

सोने का सही तरीका

how to sleep

कई बार हमें सोने के बाद पीठ या गर्दन में दर्द होती है। इसके बारे में डॉक्टर राचेल सालास कहते हैं कि जिन लोगों को गर्दन में दर्द होती है उनके लिए पीठ के बल सोना दर्द को और बड़ा सकता है।

वहीं अगर आपकी पीठ के नीचे वाले हिस्से में दर्द होती है तो आपके लिए पीठ के बल सोना फायदेमंद हो सकता है। इसके अलावा रीढ़ की हड्डी में दर्द उठने पर तकिया सेट करके खुद को आराम दे सकते हैं।

इसे भी पढ़ेंःजानें 40 के बाद कितनी नींद है शरीर के लिए जरूरी

सही पोस्चर

right posture to sleep

सोते वक्त पोस्चर भी बहुत मायने रखता है। कई लोग सोते वक्त घुटने और चेहरे को मिला लेते हैं। इस वजह से गर्दन और पीठ में दर्द की समस्या हो सकती है। साथ ही हाथ के शरीर के नीचे दबने से या पैर टेढ़ा होने से भी शरीर के कई हिस्सों में दर्द उठ सकती है।

कैसे बंद होंगे खर्राटे?

खर्राटे लेने की समस्या से भी कई लोग बहुत परेशान होते हैं। इससे बचने के लिए डॉक्टर राचेल सालास बताते हैं कि पेट के बल सोने से खर्राटे मारने की आदत कम हो सकती है। डॉक्टर राचेल सालास ने यह भी बताया कि अगर आप पेट के बल सोती हैं तो यह बात जरूर जाने लें कि इस वजह से चेहरे पर एक समय के बाद प्रभाव पड़ना शुरू हो जाता है।

इसके साथ-साथ आप जहां भी सो रहे हैं वहां साफ-सफाई, आरामदायक गद्दे और साफ तकीया जैसे पहलुओं पर भी गौर दें।

इसे भी पढ़ेंःयह संकेत बताते हैं कि आपको अब अधिक नींद लेने की है जरूरत

आगे से आप भी सोते वक्त इन बातों का ध्यान रखें। आपको यह लेख कैसा लगा? यह में इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Photo Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।