क्या आपको पता है ब्रा पहनना शुरू करने की सही उम्र क्या है?

जब कोई भी लड़की बचपन से किशोरावस्था यानी टीनएज में कदम रखती है, तो उसके शरीर में कई बदलाव होते हैं। इस समय पर किसी भी लड़की की सच्ची दोस्त उसकी मां ही बनती है और उस समय पर होने वाली चीजों के समझाने से लेकर उन्हें डील करने के तरीके बताने तक, मां काफी अहम भूमिका निभाती है। आप और मैं, हम सभी लड़कियां इस फेज से गुजर चुकी हैं। टीनएज की शुरुआत में लड़कियों के स्तनों में उभार आना या ब्रेस्ट का विकसित होना भी शुरू हो जाता है और इसी समय पर ब्रा पहनना जरूरी हो जाता है। क्या ब्रा पहनना शुरू करने की कोई सही उम्र होती है या यह सभी के लिए अलग हो सकती है, चलिए इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डॉक्टर अदिति बेदी दे रही हैं। वह कंसल्टेंट गायनेकोलॉजिस्ट और आब्स्टिट्रिशन हैं।
ब्रा पहनना शुरू करने की सही उम्र क्या है? (When should a girl start wearing a bra?)

- ब्रा महिलाओं का एक जरूरी इनरवेयर होता है। प्यूबर्टी की शुरुआत के साथ ही यह महिलाओं की लाइफ का अहम हिस्सा बन जाती है। ब्रा को लेकर बढ़ती उम्र की लड़कियों के मन में कई सवाल आते हैं और इसे लेकर वह कई बार कंफ्यूज भी रहती हैं।
- ब्रा पहनना शुरू करने की सही उम्र सभी लड़कियों के लिए एक नहीं हो सकती है। एक्सपर्ट का कहना है कि हर लड़की के शरीर का विकास अलग-अलग समय पर होता है।
- आपको ब्रा पहननी कब शुरू करनी चाहिए, यह इस पर निर्भर करता है कि आपके ब्रेस्ट का विकास कैसे हो रही है। कई लड़कियों में 8-9 साल की उम्र में ब्रेस्ट का विकास होने लगता है। वहीं, कई लड़कियों में 13-14 साल की उम्र में ऐसा होता है।
- जब ब्रेस्ट की शेप नजर आने लगे या दौड़ने और खेलने में असहजता महसूस हो और नॉर्मल कपड़ों के नीचे ब्रेस्ट के उभार दिखने लगे, तो किसी भी मां को अपनी बेटी को ब्रा पहनानी शुरू कर देनी चाहिए।
- ब्रा पहनने की शुरुआत में लड़कियां टी-शर्ट ब्रा या ट्रेनिंग ब्रा पहन सकती हैं। इससे ब्रेस्ट को सही सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा स्पोर्ट्स ब्रा भी एक बेहतरीन ऑप्शन रहेगा।
यह भी पढ़ें- Breast Cancer: क्या अंडरवायर ब्रा पहनने से हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर? जानिए इस बारे में क्या है डॉक्टर का कहना

- शुरुआत किसी सिंपल ब्रा से ही करनी चाहिए, जो सॉफ्ट कपड़े की बनी हो और जिसमें हुक या और कोई भी फैंसी एलिमेंट न हो। इस समय पर किसी भी लड़की को पैडेड ब्रा नहीं पहननी चाहिए क्योंकि पैडेड ब्रा, ब्रेस्ट के विकसित होने के बाद सही शेप और कप साइज के आधार पर चुनी जाती है।
- बहुत टाइट या फैंसी ब्रा न पहनें। ब्रा का सही साइज चुनना भी जरूरी है वरना ब्रेस्ट मे ंपेन महसूस हो सकता है।
- पहली बार ब्रा पहनने में कोई भी लड़की अन्कम्फर्टेबल महसूस हो सकती है। ऐसे में जरूरी है कि आप उसे समझाएं और ब्रा को एक नॉर्मल कपड़े की तरह ही उनसे परिचित करवाए जिससे उन्हें झिझक महसूस न हो।
यह भी पढ़ें- हैवी ब्रेस्ट के लिए पहनती हैं ज्यादा टाइट ब्रा? जान लीजिए इसके नुकसान
ब्रा हमेशा सही फिटिंग और साइज की ही पहननी चाहिए। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।