सोते समय मोजे पहनना बहुत बड़ी बात नहीं है। जिन लोगों के पैर सर्दियों में ठंडे रहते हैं, वे अक्सर जुराब पहनकर सोना पसंद करते हैं। ऐसे लोग मानते हैं कि सॉक्स पहनकर सोने से उन्हें अच्छी नींद आती है। वहीं, कुछ लोग इसे गलत कहते हैं।
सोते समय जुराब पहनने चाहिए या नहीं यह तो हमें भी नहीं पता, लेकिन इसे लेकर हुई चर्चा को विस्तार से जानना जरूरी है।
इस लेख में हम जानेंगे कि इसके क्या लाभ और नुकसान हैं।
अगर आप रात को सोते वक्त जुराब पहनते हैं, तो यह लेख आपके लिए जरूरी है। आइए जानें कि जब आप रात में मोजे पहनते हैं तो क्या होता है, क्या यह एक अच्छा विचार है और यह कैसे तय करें कि आपके लिए सबसे अच्छा क्या है?
जुराब पहनने से शरीर के तापमान को नियंत्रित करके नींद की गुणवत्ता में सुधार हो सकता है। गर्म पैर आपके शरीर को मेन टेंपरेचर को कम करने का संकेत देते हैं, जो गहरी नींद शुरू करने और बनाए रखने में एक महत्वपूर्ण फैक्टर है। यह उन लोगों के लिए अच्छा है जिनके हाथ-पैर ठंडे रहते हैं।
अगर आप अक्सर पसीने से तर पैरों के साथ उठते हैं या पसीना आने के बाद ठंड महसूस करते हैं, तो नमी सोखने वाले फैब्रिक से बने सॉक्स पैरों के तापमान को नियंत्रित करने और आपको आरामदायक रखने में मदद कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: क्या आप भी रात को देर से सोते हैं? हो सकती है यह गंभीर बीमारी
खराब रक्त परिसंचरण वाले लोग, जैसे कि रेनॉड की बीमारी वाले लोग, मोजे पहनने से राहत पा सकते हैं। मोजे गर्मी बनाए रखने में मदद करते हैं। इससे पैर सुन नहीं होते हैं, क्योंकि रक्त प्रवाह अच्छे से होता है।
यह विडियो भी देखें
कुछ लोगों की त्वचा ड्राई होती है। ऐसे में यदि आप त्वचा को मॉइश्चराइज करके सोए हैं, तो पैर नमीयुक्त रहेंगे। बस कोशिश करें कि मोटे सॉक्स पहनने की बजाय कॉटन या ब्रीदेबल सॉक्स पहनें।
जब आप सॉक्स पहनते हैं तो शरीर गर्म होने लगता है। आपको अच्छी नींद तो आती है, लेकिन शरीर ज्यादा गर्म होने से बेचैनी होने लगती है। सिंथेटिक फैब्रिक से बने मोजे पहनने से गर्मी और नमी फंस सकती है, जिससे आपको असुविधा हो सकती है।
गंदे या तंग मोजे बैक्टीरिया और फंगस के लिए प्रजनन भूमि बना सकते हैं, जिससे एथलीट फुट या फंगल संक्रमण जैसी समस्याएं हो सकती हैं। यदि आप सॉक्स पहन रहे हैं तो हमेशा सुनिश्चित करें कि आपके मोजे साफ और ब्रीदेबल हों।
सॉक्स कभी भी टाइट नहीं होने चाहिए। सॉक्स पहनने से आपका रक्त प्रवाह अच्छा होगा, लेकिन यदि टाइट सॉक्स हैं रक्त प्रवाह बाधित हो सकता है, जिससे असुविधा हो सकती है और नींद के दौरान रक्त संचार पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।
इसका उत्तर काफी हद तक व्यक्तिगत पसंद और आपकी आवश्यकताओं पर निर्भर करता है। यहां ऐसे फैक्टर दिए गए हैं जिन पर विचार करना चाहिए:
अगर आपके पैर अक्सर ठंडे रहते हैं या खराब रक्त संचार के लक्षण अनुभव होते हैं, तो मोजे पहनने से आराम और रक्त प्रवाह में सुधार हो सकता है। सूती या ऊनी जैसे ढीले-ढाले, प्राकृतिक कपड़े के मोजे चुनें।
जिन लोगों के पैर ड्राई या फटे हुए हैं, उनके लिए फ़ुट क्रीम लगाना और सूती मोजे पहनना नमी को बनाए रखने में मदद कर सकता है, जिससे त्वचा नरम हो जाती है।
अगर आपको किसी तरह की असुविधा नहीं होती है, तो आप चाहें तो सॉक्स पहनें। यदि आपको बहुत ठंड लग रही है, तो सॉक्स पहनकर पैर गर्म होने दें और फिर सॉक्स हटा लें।
इसे भी पढ़ें: रात में नहीं आती है नींद? हो सकते हैं ये कारण
सूती या ऊनी फैब्रिक जो ब्रीदेबल हों, उनसे बने मोजे पहनें। रात को सॉक्स पहनकर सो रहे हैं, तो ध्यान रखें कि आपके पैर और सॉक्स दोनों साफ-सुथरे हों, इससे किसी तरह के इंफेक्शन को होने से बचाया जा सकता है। इसके अतिरिक्त, स्वच्छता बनाए रखने के लिए हर रात अपने मोजें बदलें।
अगर आपको नसों की दिक्कत होती है, तो सॉक्स पहनने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह लें। यदि आपको यह लेख पसंद आया, तो इसे लाइक करें और फेसबुक पर शेयर करें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image credit: freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।