Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:21 AM IST

6 घंटे से कम नींद लेने पर क्या-क्या दिक्कतें हो सकती हैं? एक्सपर्ट दे रहे हैं जवाब

क्या आप भी हर रोज 6 घंटे से कम नींद लेते हैं? तो यह सिर्फ आपको थकान और उर्जा में कमी नहीं महसूस कराएगा,बल्कि कई गंभीर बीमारियां भी दे सकता है। 
Updated:- 2025-03-24, 15:50 IST
image

आज के दौर में लोग नींद को लेकर सीरियस ही नहीं हैं। वजह कोई भी लोग नींद के साथ काफी समझौता करते हैं। कुछ लोग देर रात सोते हैं, तो कुछ लोग 7 से 9 घंटे की नींद लेते ही नहीं हैं और सिर्फ एक दिन का नहीं है,लोग कई-कई महीने तक ऐसा ही स्लीपिंग रूटीन फॉलो करते हैं। अगर आप भी उन लोगों में से हैं जो 6 घंटे से कम नींद लेते हैं, तो यह सिर्फ आपकी ऊर्जा पर असर नहीं डालता बल्कि बीमारियां भी दे सकता है। आइए जानते हैं रोज 6 घंटे से कम नींद लेने से क्या-क्या दिक्कतें हो सकती हैं। हेल्थ एक्सपर्ट रामिता कौर ने इस बारे में जानकारी साझा की है।

रोज 6 घंटे से कम नींद लेने पर क्या होता है?

low immunity

एक्सपर्ट के मुताबिक अगर हम रोजाना 6 घंटे से कम नींद लेते हैं, तो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है, जिससे आप बार-बार बीमार पड़ने लगते हैं। दरअसल जब आप सोते हैं, तो शरीर साइटोकाइन्स नामक प्रोटीन रिलीज करता है, जो इंफेक्शन और सूजन से लड़ने में मदद करता है। लेकिन अगर हम कम सोते हैं, तो यह सुरक्षा कवच कमजोर हो जाता है।

कम सोने के कारण आप गंभीर ओबेसिटी के शिकार हो सकते हैं। जितनी देर आप जागते हैं भूख बढ़ाने वाला हार्मोन का स्तर बढ़ता है। इससे अचानक क्रेविंग होती है और आप जंक फूड खाने लगते हैं।लोग इसके आदी हो जाते हैं और अंत में काफीज्यादा वजन गेन कर लेते हैं।

obese-boy-who-is-overweight-pink-background_1150-9940

नींद की कमी से ब्रेन में न्यूरोट्रांसमिटर असंतुलित हो जाते हैं, जिससे एंग्जाइटी, स्ट्रेस और डिप्रेशन का खतरा बढ़ जाता है। ब्रेन की कार्यक्षमता कमजोर हो जाती है और आपको चीजें याद रखने में भी दिक्कत होने लगती है।

यह भी पढ़ें-क्या आपने कभी सोचा है कि पेट साफ न होने पर एक्ने क्यों निकल आते हैं?

blood sugar level high if less sleep

नींद की कमी ब्लड शुगर को प्रभावित करती है। शरीर में इंसुलिन का प्रभाव कम हो जाता है, जिससे शुगर का स्तर बढ़ने लगता है और डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलवा, दिल की बीमारी, हाई बीपी की समस्या आपको घेर सकती है।

यह भी पढ़ें-इन वजहों से महिलाओं में कम हो जाती है सेक्शुअल रिलेशन की इच्छा, डॉक्टर से जानें

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।