herzindagi
Signs of Clinical Depression

क्या होता है क्लिनिकल डिप्रेशन? एक्सपर्ट से समझें

डिप्रेशन शब्द से आप सब वाकिफ होंगे लेकिन क्या आपको मालूम है कि क्लिनिकल डिप्रेशन क्या होता है?
Editorial
Updated:- 2024-08-23, 18:27 IST

डिप्रेशन एक आम मानसिक स्वास्थ्य स्थिति है। यह ऐसे व्यक्ति को प्रभावित करती है जो हमेशा तनाव में रहता है। इस शब्द से हम सब वाकिफ हैं लेकिन आजकल लोग क्लिनिकल डिप्रेशन के शिकार हो रहे हैं। यह किस तरह का डिप्रेशन होता है,नॉर्मल डिप्रेशन से कितना अलग होता है? इसके कारण क्या होते हैं। ये सब जानने के लिए हमने एक्सपर्ट से बात की।  इस बारे में Dr. Aarushi Dewan Clinical psychologist Founder : Coping keys इस बारे में जानकारी दे रही हैं।

क्या होता है क्लिनिकल डिप्रेशन?

clinical depression

क्लिनिकल डिप्रेशन, अवसाद की बहुत ही गंभीर स्थिति है। इसे मेजर डिप्रेसिव डिसऑर्डर भी कहा जाता है। यह स्थिति सालों तक चल सकती है। इससे ग्रस्त व्यक्ति को गहन देखभाल की जरूरत होती है,वरना कई बार लोग जान लेने जैसा कदम उठा लेते हैं। यह स्थिति लंबे वक्त तक आपके जीवन, विचारों और भावनाओं पर गहरा असर डालती है।

क्लिनिकल डिप्रेशन के लक्षण

emotional young woman was depressed sofa

  • उदासी और खालीपन का महसूस होना
  • नींद में बदलाव
  • भूख कम होना या ज्यादा होना
  • ऊर्जा की कमी
  • थकान महसूस होना
  • अपराध बोध की भावना
  • ध्यान केंद्रित करने में दिक्कत होना
  • बार-बार आत्महत्या का विचार आना

यह भी पढ़ें-डिलीवरी के बाद कितने दिनों तक सेक्शुअल रिलेशन से बचना चाहिए?

क्लिनिकल डिप्रेशन का कारण

  • अनुवांशिकता 
  • मस्तिष्क में रासायनिक संतुलन 
  • जीवन की घटनाएं जैसे नौकरी खोना, किसी करीबी की मौत का सदमा, लंबे बीमारी से पीड़ित होना

क्या है इसका इलाज?

कॉग्निटिव बिहेवियरल थेरेपी यानी सीबीटी एक प्रकार की मनोचिकित्सा है,जो व्यक्ति के नकारात्मक विचारों, भावनाओं और व्यवहारों को पहचानने और बदलने में मदद करती है। सोंचने, देखने और बिहेव करने पर काम करते हैं। इसके साथ ही सही जीवनशैली और सही खानपान के साथ ही मेडिटेशन,एक्सरसाइज भी करना जरूरी होता है।

यह विडियो भी देखें

 यह भी पढ़ें-चॉकलेट सिस्ट क्या है? जानें इसके लक्षण और कारण

अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।

 

Image Credit- freepik

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।