क्या आपका बच्चा देखते-देखते ही पतला और कमजोर हो गया है? एक्सपर्ट से जानें कारण

क्या आपका भी बच्चा देखते देखते दुबला पतला और कमजोर नजर आने लगता है? अगर हां तो इसे नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। यह कई गंभीर बीमारियों की तरफ इशारा करता है।
Updated:- 2025-01-13, 18:24 IST
image

क्या आप का भी बच्चा अचानक से पतला और कमजोर हो गया है? सही खानपान के बावजूद वजन लगातार घटता ही जा रहा है? अगर हां तो यह कई स्वास्थ्य समस्याओं का संकेत हो सकता है। अगर वक्त पर इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं। चलिए एक्सपर्ट से समझते हैं कि अचानक से बच्चे का वजन गिरने के पीछे क्या कारण हो सकते हैं। कन्सलटेंट पीडियाट्रिक डॉक्टर मों. मोहसिन इस बारे में जानकारी साझा कर रहे हैं।

बच्चे का वजन अचानक से गिरने का क्या कारण हो सकता है?

SUDDEN child weight loss causes know from expert

एक्सपर्ट बताते हैं कि अगर अचानक से बच्चे का वजन कम हो रहा है तो यह थायराइड ग्रंथि से संबंधित समस्या हो सकता है। बच्चे को हाइपरथाइरॉयडिज़्म हो सकता है। यह स्थिति तब होती है जब थायराइड ग्रंथि अत्यधिक सक्रिय हो जाती है और बहुत ज्यादा हार्मोन का उत्पादन करती है। इससे मेटाबॉलिज्म तेज हो जाता है और बच्चा तेजी से पतला हो सकता है। इसके कारण बच्चों को अत्यधिक भूख लगती है लेकिन वजन भी उतनी ही तेजी से कम होता है तो आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए डॉक्टर थायराइड की जांच कराएंगे।

यह भी पढ़ें-सर्दी, बंद नाक और गले के दर्द ने कर दिया है परेशान? डॉक्टर के बताए इस आयुर्वेदिक नुस्खे से मिल सकता है पूरा आराम

cute-indian-asian-little-girl-eating-tasty-burger-sandwich-pizza-plate-box-standing-isolated-blue-yellow-background_466689-12098


एक्सपर्ट बताते हैं कि आजकल डायबिटीज के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं और बच्चे भी इसका शिकार हो रहे हैं। टाइप 1 डायबिटीज में शरीर इंसुलिन का उत्पादन नहीं करता है, जिससे ग्लूकोज का उपयोग ऊर्जा के लिए नहीं हो पता है। इसमें भी बच्चे को बार-बार भूख लगती है, प्यास लगती है बार-बार पेशाब आता है और वजन भी कम होता जाता है। अगर यह लक्षण दिखे तो आपको तुरंत ब्लड शुगर लेवल चेक करवाना चाहिए और डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

यह भी पढ़ें-सर्दियों में किन लोगों को ठंडे पानी से नहीं नहाना चाहिए?

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit-Freepik


Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।