Sat Sep 12, 2026 | Updated 06:09 AM IST

सर्दियों में किन लोगों को ठंडे पानी से नहीं नहाना चाहिए?

सर्दियों में कुछ लोग ठंडे पानी से नहाना फायदेमंद मानते हैं, हालांकि यह फायदेमंद है भी लेकिन सभी के लिए नहीं, कुछ ऐसे हेल्थ कंडिशन वाले लोग हैं जिन्हें ठंडे पानी से भूलकर भी नहीं नहाना चाहिए।
Updated:- 2025-01-13, 14:33 IST
image

सर्दियों का मौसम है।इस मौसम में लोग गर्म पानी से नहाना प्रिफर करते हैं। वहीं कुछ लोगों का मानना होता है कि सर्दियों में ठंडा पानी से नहाने से फायदा होता है। इसको लेकर लोगों की अलग-अलग राय है। एक्सपर्ट्स का भी मानना है कि ठंडे पानी से नहाना फायदेमंद होता है। इससे ब्लड का सर्कुलेशन बढ़ता है, इम्यूनिटी मजबूत होती है स्किन और बालों को फायदा होता है। स्ट्रेस कम होता है। लेकिन ठंडे पानी से नहाना हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं होता। कुछ ऐसे हेल्थ कंडीशन वाले लोग होते हैं जिन्हें ठंडे पानी से नहाने से नुकसान हो जाता है। आज हम इस आर्टिकल में जानेंगे कि किन लोगों को ठंडा पानी से नहीं नहाना चाहिए। इसको लेकर हमने हेल्थ एक्सपर्ट से बात की Dr.Prateek Chaudhary,Senior  consultant,Inrterventional cardiology,Asian hospital ने इस बारे में जानकारी दी है।

सर्दियों में किन लोगों को ठंडे पानी से नहीं नहाना चाहिए?

who should not take cold water bath

जिन लोगों को दिल की बीमारी है , पहले हार्ट अटैक आ चुका है, उन्हें ठंडे पानी से नहाने से बचना चाहिए। ठंडे पानी से नहाने से वासोकंस्ट्रक्शन होता है इस ब्लड वेसल्स सिकुड़ जाती है, जिसके कारण ब्लड प्रेशर बढ़ता है और दिल को अधिक मेहनत करनी पड़ती है।

जिन लोगों को गठिया की शिकायत है, उन्हें भी ठंडे पानी से नहाने में सावधानी बरतनी चाहिए। क्योंकि ठंडा पानी जोड़ों के दर्द और सूजन को बढ़ा सकता है।

यह भी पढ़ें-HMPV से घबराएं नहीं, डॉक्टर से जानें इससे बचने के लिए क्या करें और क्या नहीं

cold water bath

जिन लोगों को अस्थमा, क्रोनिक ऑब्सट्रक्टिव पलमोनरी डिजीज है, उन लोगों को भी ठंडे पानी से नहाने में सावधानी बरतनी चाहिए। ठंडे पानी से नहाने से सांसों की नलिकाएं सिकुड़ सकती है जिससे इन बीमारियों के लक्षण बढ़ सकते हैं।

अगर आपको सर्दी जुकाम है तो इस दौरान भी ठंडे पानी से नहाने से बचना चाहिए। इस शरीर का तापमान बिगड़ सकता है जैसे जुकाम के लक्षण और भी गंभीर हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें-इन 5 कारणों से आपके पैरों में होता है दर्द

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit-Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।