
तेज रफ्तार जिंदगी में अनहेल्दी लाइफस्टाइल के कारण मोटापा तेजी से बढ़ रहा है। कोई पेट की चर्बी से परेशान है, तो कमर की चर्बी से परेशान है। वहीं कुछ महिलाएं ऐसी हैं ,जो प्यूबिक एरिया में जमने वाले फैट से परेशान हैं। इससे पहले की आप अपना दिमाग ज्यादा दौड़ाएं, हम आपको बता दें कि प्यूबिक एरिया जांघों और पेट के बीच वाले हिस्से को कहते हैं,प्यूबिक हेयर जहां पर होता है, वहां पर भी चर्बी जमा होने लगती है। इसे हम प्यूबिक माउंट के नाम से भी जानते हैं। इसके कारण शरीर बहुत ही अजीब दिखने लगता है। आइए एक्सपर्ट से समझते हैं इसके कारण क्या होते हैं। डॉ.नैंसी नागपान, प्रसूति एंव स्त्री रोग विशेषज्ञ

एक्सपर्ट बताती हैं कि इसके कई कारण हो सकते हैं, लेकिन अक्सर जब महिलाएं,बच्चे को जन्म देती हैं, तो उसके बाद से प्यूबिक फैट बढ़ने लगता है। डिलीवरी के बाद हार्मोनल बैलेंस में बदलाव के कारण फैट बर्निंग प्रोसेस धीमा हो जाता है और प्यूबिक एरिया में फैट डिपॉजिट होना शुरू हो जाता है।
इसके अलावा भी महिलाओं के शरीर में हार्मोनल परिवर्तन होते हैं, जो कि प्यूबिक एरिया में फैट जमा होने का बड़ा कारण होता है।
अगर आपकी लाइफस्टाइल खराब है और आप ओवरवेट हैं, तो भी शरीर के इस हिस्से में फैट जम जाता है।
जैसे-जैसे महिलाओं की उम्र बढ़ती है, खासकर 30 के बाद शरीर में फैट जमा होने की संभावना बढ़ जाती है। एक उम्र के बाद मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है।

कुछ महिलाओं के शरीर में आनुवांशिक रूप से प्यूबिक एरिया में फैट जमा होने की प्रवृत्ति होती है।
आपकी डाइट खराब है। आप व्यायाम नहीं करती हैं। चीनी, फैटी फूड, जंग फूड खाती हैं , तो इस कारण भी प्यूबिक एरिया में फैट जमा हो सकता है।
यह भी पढ़ें-पीरियड फ्लो आपकी फर्टिलिटी के बारे में क्या बताता है? डॉक्टर से जानें
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।