Blood Clots In Periods: पीरियड्स के दौरान खून के थक्के क्यों आते हैं? यह 1 बदलाव दिखे तो हो जाएं सावधान

हर महिला का पीरियड पैटर्न अलग होता है। ऐसे में इस दौरान शरीर में हो रहे बदलावों को समझना कई बार मुश्किल हो जाता है। दर्द, फ्लो, मूड स्विंग्स या इनडाइजेशन, इन दिनों में सभी महिलाओं को अलग-अलग चीजें महसूस हो सकती हैं। पीरियड्स के दौरान खून के छोटे-छोटे थक्के या क्लॉट्स आना बेशक नॉर्मल हो सकता है और इसलिए अक्सर महिलाएं इसे नजरअंदाज कर देती हैं, लेकिन कुछ मामलों में यह शरीर के अंदर चल रही किसी समस्या का संकेत भी हो सकता है। खासतौर पर अगर क्लॉट्स का आकार बड़ा हो जाए, दर्द बहुत ज्यादा होने लगे या ब्लीडिंग नॉर्मल से ज्यादा दिन, तो इस पर ध्यान देना जरूरी है। पीरियड के दिनों में ब्लड क्लॉट्स क्यों आते हैं और कब आपको सतर्क हो जाना चाहिए, चलिए इसका जवाब एक्सपर्ट से जानते हैं। इस बारे में हमें डॉक्टर सोनू खोखर, एमबीबीएस, हेल्थ एंड वेलनेस एक्सपर्ट (Dr. Sonu Khokhar, MBBS, Health and Wellness Expert) बता रही हैं।
पीरियड्स के दिनों में ब्लड क्लॉट्स क्यों आते हैं?

लगभग सभी महिलाओं को पीरियड ब्लड में क्लॉट्स आते हैं। असल में ये क्लॉट्स जमे हुए ब्लड के जेल की तरह होते हैं। पीरियड्स के दौरान शरीर गर्भाशय की अंदरूनी परत यानी यूटराइन लाइनिंग को बाहर निकालता है। पीरियड में ब्लड के साथ निकलने वाले क्लॉट्स यही टिश्यूज होते हैं। इन दिनों में छोटे क्लॉट्स आना नॉर्मल माना जाता है, लेकिन अगर क्लॉट्स बड़े हों और इसके साथ दर्द, ज्यादा ब्लीडिंग या कमजोरी जुड़ जाए, तो यह शरीर का अलर्ट सिग्नल हो सकता है।
यह भी पढ़ें- हर महीने पीरियड का दर्द निकाल देता है जान, तो शरीर को ताकत देने के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 चीजें
किन कारणों से बढ़ सकते हैं ब्लड क्लॉट्स?
- एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन हार्मोन का बैलेंस बिगड़ने पर पीरियड्स हैवी हो सकते हैं और क्लॉट्स ज्यादा बनने लगते हैं।
- कई बार यूट्रस में बनने वाले फाइब्रॉइड्स की वजह से भी बड़े-बड़े ब्लड क्लॉट्स आने लगते हैं।
- एंडोमेट्रियोसिस में गर्भाशय की परत जैसी कोशिकाएं बाहर बढ़ने लगती हैं, जिससे दर्द और भारी ब्लीडिंग हो सकती है।
- पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम में हार्मोन गड़बड़ाने लगते हैं और इसके चलते भी ऐसा हो सकता है।
- कम नींद, तनाव, जंक फूड और फिजिकल एक्टिविटी की कमी भी पीरियड्स पर असर डालती है।
यह भी पढ़ें- क्या पीरियड्स में तेज दर्द होना अच्छी फर्टिलिटी का संकेत है? डॉक्टर से समझें
यह 1 बदलाव दिखे तो तुरंत हो जाएं सावधान

अगर पीरियड्स में आने वाले क्लॉट्स का आकार का आकार अचानक बढ़ जाए या बहुत ज्यादा क्लॉट्स आने लगें, तो इसे बिल्कुल नजरअंदाज न करें। यह भारी ब्लीडिंग, फाइब्रॉइड्स या किसी गंभीर रोग की तरफ इशारा हो सकता है। इसके साथ अगर हर घंटे पैड बदलना पड़े, चक्कर आएं, कमजोरी महसूस या ब्लीडिंग ज्यादा दिनों तक हो, तो डॉक्टर से तुरंत सलाह लें।
एक्सपर्ट का कहना है कि अगर आपकी पीरियड साइकिल में अचानक से कोई बदलाव हो, तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें। हर जिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।