Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:26 PM IST

हर महीने पीरियड का दर्द निकाल देता है जान, तो शरीर को ताकत देने के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 चीजें

पीरियड के दिनों में कई कारणों से तेज दर्द होता है। ऐसे में डाइट में बदलाव बहुत जरूरी है। अगर डाइट में आप हेल्दी और शरीर को ताकत देने वाली चीजों को शामिल करेंगी, तो इससे दर्द कम हो सकता है और शरीर भी मजबूत होगा।
Updated:- 2026-04-01, 23:45 IST
natural remedies for painful periods

कई महिलाओं की पीरियड साइकिल तो रेगुलर होती है, हर महीने पीरियड समय पर आ जाते हैं, लेकिन पीरियड्स के दिनों में होने वाला दर्द बर्दाश्त से बाहर होता है। इस दर्द की वजह से वो अपने रोजमर्रा के काम भी नहीं कर पाती हैं और यहां तक कि कई बार उठना-बैठना भी मुश्किल हो जाता है। पीरियड में होने वाले असहनीय दर्द के पीछे कई कारण हो सकते हैं। इनमें शरीर में खून की कमी, स्ट्रेस, अनियमित जीवनशैली, जरूरी न्यूट्रिएंट्स की कमी, हार्मोनल इंबैलेंस या यूट्रस से जुड़ी हुई दिक्कतें शामिल हैं। ऐसे में इस पर ध्यान देना जरूरी है। अगर आपको बहुत अधिक पीरियड क्रैम्प्स आते हैं और इन दिनों में अधिक कमजोरी महसूस होती है, तो आपको खान-पान में बदलाव करने की भी जरूरत है। यहां हम आपको 7 ऐसे फूड्स के बारे में बता रहे हैं, जो आपकी मदद कर सकते हैं। यह जानकारी डाइटिशियन मनप्रीत कालरा दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं और रीबूट गट हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड, दिल्ली की फाउंडर और डायरेक्‍टर हैं।

पीरियड पेन को कम कर सकते हैं ये 7 फूड्स

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dt Manpreet Kalra | Hormone and Gut Health Coach | (@dietitian_manpreet)

  • एक्सपर्ट का कहना है कि पीरियड में होने वाला दर्द या इन दिनों में महसूस होने वाली कमजोरी इस बात का इशारा करती है कि शरीर में इंफ्लेमेशन बढ़ा हुआ है या हार्मोन्स को सपोर्ट की जरूरत है।
  • आपकी रसोई में मौजूद ये 7 सुपरफूड्स शरीर को ताकत देते हैं, हार्मोन्स को बैलेंस करते हैं, ब्लड फ्लो में सुधार करते हैं और अगर आप इन्हें लगातार डाइट में शामिल करेंगी, तो पीरियड पेन भी कम होगा।
  • आंवला हड्डियों को मजबूती देता है और महिलाओं की सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है। ये शरीर में न्यूट्रिएंट्स को अच्छे से अब्जॉर्ब करने में भी मदद करता है।
  • तिल के बीज शरीर को गर्मी और ताकत देते हैं। जिन महिलाओं को पीरियड में तेज दर्द होता है, उन्हें खजूर को रोजाना अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। इससे कमजोरी दूर होती है और शरीर में खून की कमी भी दूर होती है। ये शरीर को ताकत देता है।

यह भी पढ़ें- पीरियड्स का कितने दिन लेट आना नॉर्मल है? डॉक्टर से जानें

makhana for fertility

  • शरीर को ताकत और पोषण देने में मखाने बहुत मदद करते हैं। मखाने और खजूर हार्मोन्स को बैलेंस करने में भी मदद करते हैं।
  • बादाम से शरीर को हेल्दी फैट्स मिलते हैं। जिन महिलाओं को कमजोरी बहुत महसूस होती है, उन्हें रोजाना 5-7 भीगे बादाम जरूर खाने चाहिए।
  • आप डाइट में अनार को भी शामिल करें। इससे खून की कमी दूर होती है और ब्लड फ्लो बेहतर होता है।

यह भी पढ़ें- क्या पीरियड्स में तेज दर्द होना अच्छी फर्टिलिटी का संकेत है? डॉक्टर से समझें

 

एक्सपर्ट का कहना है कि पीरियड में तेज दर्द होना सही नहीं है, अगर आपके साथ हर महीने ऐसा हो रहा है, तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें। हर जिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।