Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:37 AM IST

पीरियड्स के अलावा इन कारणों से भी होता है पेट दर्द

महिलाओं को पीरियड्स में पेट दर्द का अनुभव होता है लेकिन पीरियड्स के अलावा अगर दर्द हो तो ये कुछ कारण हो सकते हैं।
Updated:- 2024-09-03, 17:09 IST
Stomach pain without period

पीरियड्स में अमूमन हर महिला को दर्द का अनुभव होता है, शायद ही ऐसी कोई महिला हो जिसे दर्द ना हो। ऐसे में जब कभी भी पेट दर्द होता है तो इसे अक्सर पीरियड से ही जोड़कर हम देखते हैं, लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कि पीरियड्स के अलावा भी पेट में दर्द होता है। इसके कई कारण होते हैं।  आइए जानते हैं पीरियड के अलावा और किन कारणों से पेट में दर्द होता है।

पीरियड्स के अलावा इन कारणों से भी होता है पेट दर्द (Reasons for stomach pain without a period)

STOMACH PAIN ()

  • अपच यानी इनडाइजेशन, कई बार जब हमारा पाचन तंत्र ठीक प्रकार से काम नहीं करता है तो गैस, ब्लोटिंग और ऐंठन जैसी समस्याएं हो सकती हैं, जो पेट दर्द का कारण बनती हैं।
  • गैस्ट्रिक अल्सर के कारण भी पेट में दर्द हो सकता है।यह अल्सर पेट की आंतरिक दीवारों पर बन जाते हैं, जो पेट दर्द का कारण हो सकते हैं।  यह दर्द खाना खाने के बाद अक्सर बढ़ जाता है।
  • आईबीएस यानी कि इरिटेबल वावेल सिंड्रोम  पाचन तंत्र से जुड़ी समस्या है, जिसमें पेट दर्द, गैस, कब्ज की समस्या हो सकती है। आईबीएस के कारण पेट में ऐंठन और असुविधा महसूस होती है,ऐसा खासकर खाना खाने के बाद होता। 

यह भी पढ़ें-किडनी स्टोन से जुड़े इन मिथ्स को अक्सर सच मान लेते हैं लोग

stomach pain without a period

  • कई बार जब आप  खराब खाना खा लेते हैं तो इसके कारण पेट में इंफेक्शन हो जाता है। इससे फूड प्वाइजनिंग हो जाती है, इसके कारण भी पेट में ऐंठन, दस्त और तेज दर्द महसूस होता है।
  • किडनी स्टोन के कारण भी आपके पेट में दर्द हो सकता है। यह दर्द अचानक से शुरू होता है और फिर धीरे-धीरे तेज हो जाता है।  बता दें कि किडनी स्टोन में दर्द पेट के निचले हिस्से से शुरू होता है।
  • महिलाओं में ओवुलेशन के दौरान भी पेट में हल्का दर्द महसूस होता है। यह दर्द ओवरी से एग निकालने के समय महसूस होता है, जो की मासिक धर्म चक्र का एक सामान्य हिस्सा है।
  • अपेंडिसाइटिस के कारण भी पेट में दर्द होता है, इसे अपेंडिक्स के नाम से जाना जाता है,बड़ी आंत की छोर पर अपेंडिक्स एक छोटा सा अंग होता है जिसमें सूजन होने पर दर्द हो सकता है।

यह भी पढ़ें-पीरियड्स में मेंस्‍ट्रुअल कप का इस्तेमाल करने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।

Image Credit- freepik

 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।