शरीर की मांसपेशियां बार-बार क्यों फड़कती हैं?

आंखें फड़कती है, तो हम कहते हैं शायद कुछ बुरा होने वाला है या फिर अच्छा होने वाला है। लेकिन, क्या आपने कभी नोटिस किया है कि आपकी मांसपेशियां भी फड़कती हैं? जी हां मांसपेशियों का फड़कना एक सामान्य स्थित है। लेकिन, अगर यह बार-बार होता है, तो इसके पीछे कई कारण होते हैं। शरीर के साथ कुछ गलत हो रहा है या शरीर में किसी कमी की तरफ इशरा करता है। आइए जानते हैं शरीर की मांसपेशियां बार-बार फड़कने के पीछे के क्या कारण हो सकते हैं। Dr. Priyanka Sehrawat, Neurologist, MBBS (Lady Harding Medical College, Delhi), MD Medicine and DM Neurology (AIIMS Delhi), Founder of “SabkiSehat health campaign” ने इस बारे में जानकारी साझा की है।
शरीर की मांसपेशियां बार-बार क्यों फड़कती है?
View this post on Instagram
- अगर आप चाय, कॉफी या कैफीन युक्त ड्रिंक पीते हैं, तो यह मांसपेशियों में हलचल का कारण बन सकता है।
- इसके अलावा शरीर में पानी की कमी के कारण भी नसों और मांसपेशियों पर प्रभाव पड़ता है, जिससे वो बार-बार फड़कने लगती हैं। ऐसा इलेक्ट्रोलाइट्स के असंतुलन के कारण हो सकता है।
- अगर आप अच्छी नींद नहीं लेते हैं, तो इससे मांसपेशियां ठीक से रिलैक्स नहीं हो पाती हैं, जिससे उनमें ऐंठन और फड़कने की समस्या हो सकती है।
- बहुत ज्यादा मानसिक तनाव, चिंता, नर्वस सिस्टम को प्रभावित करती है, जिससे मांसपेशियों में हलचल हो सकती है।
- शरीर में कुछ खास पोषक तत्वों की कमी जैसे, शरीर में हीमोग्लोबिन कम होने से मांसपेशियों तक ऑक्सीजन सही मात्रा में नहीं पहुंच पाती है, जिससे फड़कने की समस्या हो सकती है।
यह भी पढ़ें-तनाव लेने से ब्लड शुगर लेवल क्यों हाई हो जाता है?

- इसके अलावा, मैग्नीशियम की कमी के कारण भी फड़कने की समस्या हो सकती है। वहीं, कैल्शियम नर्व और मसल्स फंक्शन के लिए जरूरी है, इसकी कम मात्रा भी मांसपेशियों में हलचल पैदा कर सकती है।
- विटामिन बी 12 की कमी से मांसपेशियों में झनझनाहट और फड़कने की समस्या हो सकती है। इसके अलावा, विटामिन डी की कमी भी इसके लिए जिम्मेदार हो सकती है।
यह भी पढ़ें-क्या स्ट्रेस की वजह से पीरियड्स में ब्लीडिंग ज्यादा हो सकती है?
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।