herzindagi
image

सेक्शुअल रिलेशन के बाद महिलाओं को महसूस हो सकती हैं ये चीजें, जानें कब डॉक्टर की सलाह लेना है जरूरी

Sexual Relation के बाद महिलाओं को फिजिकली और इमोशनली कुछ खास चीजें महसूस ह सकती हैं, जिन्हें समझना जरूरी है। इंटिमेसी के बाद होने वाली क्या बातें नॉर्मल है और कब डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है, चलिए समझते हैं।  
Editorial
Updated:- 2025-04-02, 18:12 IST

What Happens to the Female Body After Sex: क्या आपको पता है कि सेक्शुअल रिलेशन के बाद महिलाओं के शरीर में कुछ बदलाव हो सकते हैं या कुछ ऐसी चीजें महसूस हो सकती हैं, जो उन्होंने पहले फील न की हों। इंटिमेसीके दौरान और इसके बाद महिलाओं के शरीर में कई ऐसी चीजें होती हैं, जिन्हें लेकर वे कंफ्यूज रहती हैं। इनमें से कुछ नॉर्मल हैं, तो कुछ को लेकर आपको सतर्क होने की जरूरत है। असल में महिलाओं के लिए फिजिकल इंटिमेसी के बारे में बात करना काफी मुश्किल होता है। यहां तक कि महिलाएं अपने पार्टनर से भी इस बारे में खुलकर बात नहीं कर पाती हैं और ऐसे में इसे लेकर कई ऐसे सवाल होते हैं, जो उनके मन में तो घूमते रहते हैं, लेकिन वे इन्हें पूछ नहीं पाती हैं। सेक्शुअल एनकाउंटर के समय, कई बार महिलाओं को एंग्जायटी भी महसूस होती है और इस वजह से भी कई बार वे अपने पार्टनर के साथ भी कम्फर्टेबेल फील नहीं कर पाती हैं। इंटरकोर्स के बाद भी महिलाओं के शरीर में कई ऐसी चीजें होती हैं, जिन्हें समझना जरूरी है। इनमें से कुछ के बारे में हम आपको जानकारी दे रहे हैं। यह जानकारी हम डॉक्टर अदिति बेदी से हुई बातचीत के आधार पर साझा कर रहे हैं। वह कंसल्टेंट गायनेकोलॉजिस्ट और आब्स्टिट्रिशन हैं।

वजाइना से व्हाइट डिस्चार्ज होना

sexual relation facts you must know
सेक्शुअल इंटरकोर्स के बाद, कई बार वजाइना से व्हाइट डिस्चार्ज होता है। यह पूरी तरह से नॉर्मल है। ऐसा कई कारणों से हो सकता है। दरअसल, सेक्शुअल रिलेशन के दौरान फ्रिक्शन के लिए, वजाइना से एक फ्ल्यूड रिलीज होता है। यह हल्के दूधिया रंग का हो सकता है। कई बार अराउजल, हार्मोनल उतार-चढ़ाव और भी कई कारणों के चलते, इंटिमेसी के बाद, वजाइना से डिस्चार्ज हो सकता है। इंटरकोर्स, वजाइना के पीएच बैलैंस पर असर डालता है और यह भी डिस्चार्ज की एक वजह हो सकता है। अगर डिस्चार्ज से गंध आ रही है या आपको दर्द महसूस हो रहा है, तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

वजाइना में जलन महसूस होना

सेक्शुअल रिलेशन के बाद, महिलाओं को वजाइना में जलन, बर्निंग सेंसेशन या कई बार दर्द भी फील होता है। कई बार ऐसा वजाइनल ड्राईनेस के कारण हो सकता है। कभी-कभी अगर सेक्शुअल एक्सपीरियंस बहुत रफ रहा हो, तो भी यह जलन का कारण बन सकता है। ऐसा वजाइनल इंफेक्शन की वजह से भी हो सकता है। अगर कभी-कभार आपको ऐसा फील हो, तो यह नॉर्मल है। लेकिन, अगर आपको हमेशा ही ऐसा महसूस होता है, तो आपको इस बारे में अपने पार्टनर और फिर डॉक्टर से बात करनी चाहिए।

यह विडियो भी देखें

यह भी पढ़ें- सेक्शुअल रिलेशन के दौरान हमारे शरीर में होने वाली ये 4 चीजें हैं पूरी तरह से नॉर्मल, डॉक्टर से समझें

नींद आना

sexual relation and sleepiness

सेक्शुअल रिलेशन के बाद, थकावट और नींद जैसा महसूस होना पूरी तरह से नॉर्मल है। सेक्शुअल एक्टिविटी के दौरान, महिलाओं के शरीर से ऑक्सीटोसिन रिलीज होता है और इसके कारण, दिमाग रिलैक्स होता है और हैप्पी हार्मोन रिलीज होने के कारण, नींद भी अच्छी आती है।

 

यह भी पढ़ें- क्या पीरियड्स के वक्त सेक्शुअल रिलेशन सही है? डॉक्टर से जानें

 

सेक्शुअल रिलेशन, हमारी जिंदगी का एक नॉर्मल हिस्सा है, जिसे नॉर्मल समझना जरूरी है और इनसे जुड़े किसी भी मिथ्स पर यकीन न करें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।