कोर्टिसोल हर वक्त हाई रहने पर नजर आते हैं ये 3 लक्षण

कोर्टिसोल हार्मोन को हम स्ट्रेस हार्मोन के नाम से जानते हैं, अगर आपके अंदर भी ये 3 लक्षण नजर आते हैं तो इसका साफ मतलब है कि आपके अंदर कोर्टिसोल हार्मोन हर वक्त हाई रहता है।
Updated:- 2024-05-12, 11:00 IST
How do you feel when your cortisol is high

सेहतमंद रहने के लिए शरीर में हार्मोन का बैलेंस रहना भी काफी जरूरी है। हार्मोन आपके शरीर की सभी कोशिकाओं को नियंत्रित करते हैं आपके शरीर के मेटाबॉलिज्म विकास और कई अन्य कार्यों को नियंत्रित करते हैं। यह हार्मोन कई तरह के होते हैं जैसे इंसुलिन थायरोक्सिन, टेस्टोस्टेरोन कॉर्टिसोल एस्ट्रोजन प्रोजेस्टेरोन,इन सभी का अलग-अलग काम होता है।

इनमें से कोर्टिसोल हार्मोन बहुत ही अहम होता है। इसे हम स्ट्रेस हार्मोन के नाम से जानते हैं। यह हार्मोन अगर असंतुलित हो जाए तो कई तरह की दिक्कतें आने लगती है। कई लोगों को लगता है कि कोर्टिसोल हाई रहने पर गुस्सा और चिड़चिड़ापन होता है लेकिन इसके और भी कई आम लक्षण होते हैं जिसे अक्सर हम पहचान ही नहीं पाते हैं। आइए जानते हैं हाई कोर्टिसोल होने पर क्या-क्या लक्षण नजर आ सकते हैं। इस बारे में डायटीशियन काजल अग्रवाल जानकारी दे रही हैं।

हाई कोर्टिसोल रहने पर नजर आते हैं ये लक्षण (symptoms of high cortisol level)

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dietician Kajal Aggarwal ✨Clinical Dietician ✨PCOD Expert. (@dietician_kajalaggarwal)

 

  • कोर्टिसोल लेवल के हाई होने पहली निशानी यह है कि आपको हर वक्त कुछ ना कुछ खाने का दिल चाहता रहेगा, यहां तक की आप जितना भी खा लें आप कभी फुल फील नहीं करेंगे। अगर आपके साथ ऐसा हो रहा है तो आपको वर्क करने की जरूरत है।
  • दूसरी निशानी यह है कि आप कितना भी एनर्जेटिक रहने की कोशिश करते हों, लेकिन आपका एनर्जी लो ही रहेगा। हर वक्त थकान और कमजोरी महसूस ही होती रहेगी।वहीं अगर आपका मूड स्विंग हर कुछ मिनट पर होता है तो यह भी हाई कॉर्टिसोल होने की ही निशानी है।

यह भी पढ़े-क्या बच्चों की मालिश करने से सच में मजबूत होती हैं हड्डियां?

sweet craving

  • आप चाहे कितना भी वर्कआउट क्यों न कर लें लेकिन आपके पेट के आसपास फैट कम ही नहीं होता है। बेली फैट बना रहना भी कोर्टिसोल हाई होने की निशानी है। ऐसे में आपको बहुत ज्यादा वर्कआउट करने की जरूरी होती है।

यह भी पढ़ें-दर्द और बीमारियों से निजात में Law of Attraction कैसे मददगार हो सकता है? एक्सपर्ट से जानें

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी।  यहां क्लिक करें

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

 

 

 

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।