Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:29 PM IST

क्या बच्चों की मालिश करने से सच में मजबूत होती हैं हड्डियां?

 बच्चों को तंदुरुस्त बनाने के सुबह शाम मालिश की जाती है। लेकिन क्या सच में मसाज करने से बच्चे को फायदा पहुंचता है। क्या मसाज करने से हड्डियों को मजबूती मिलती है।
Updated:- 2024-05-09, 12:30 IST
massaging strengthen your baby bones

घर में जब नन्हे मेहमान आते हैं तो उनकी सेहत का खास ख्याल रखा जाता है। दादी,नानी, मां सभी देखभाल में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं। बच्चों को तंदुरुस्त बनाने के लिए हर घर में उनकी की सुबह शाम मालिश की जाती है। माना जाता है कि बच्चों की मालिश करने से हड्डियों को मजबूती मिलती है। ग्रोथ अच्छी होती है, पांव मजबूती होते हैं और इससे बच्चे जल्दी चलने लगते हैं। हम, आप या आपके घर में भी  इन कारणों को ध्यान में रख कर बेबी को मसाज दिया जाता है। लेकिन क्या सच में मसाज से हड्डियों को मजबूती मिलती है या यह सिर्फ एक परंपरा है जिसे सेहत के साथ जोड़ा जाता रहा है। आइए इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट से जानते हैं। Dr. Nishant Bansal, Consultant- Pediatrician & Neonatologist , Motherhood Hospitals, Noida इस बारे में जानकारी दे रहे हैं।

क्या बच्चों की मालिश करने से सच में मजबूत होती हैं हड्डियां?

baby massage

हेल्थ एक्सपर्ट इस प्रैक्टिस को सिर्फ एक परंपरा ही मानती हैं जो बरसों से हर किसी के घर में चली आ रही है। एक्सपर्ट के मुताबिक इससे हड्डियों को कोई लाभ नहीं मिलता है और साथ ही इसका कोई वैज्ञानिक अर्थ भी नहीं है। जिन लोगों को ऐसा लगता है कि मालिश नहीं करने से हड्डियां कमजोर होंगी या उनके बच्चे जल्दी चल नहीं पाएंगे तो उन्हें यह समझना होगा कि बच्चे मसाज करने से नहीं बल्कि जेनेटिक पैटर्न, न्यूट्रिशयन डेवलपमेंट के मुताबिक ही चलते हैं। बच्चों की हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए और सही शारीरिक विकास के लिए मां को पोषक तत्वों से भरपूर खाना खाना चाहिए, क्योंकि जो कुछ भी मां खाती हैं उसका सीधा फायदा बच्चे को होता है। हालांकि मसाज करने से बॉडी का मूवमेंट सही हो सकता है। शरीर में लचीलापन आ सकता है।

वहीं कुछ घरों में बच्चों को तेल लगाकर नाक या कान को सही शेप देने की कोशिश की जाती है लेकिन बच्चे का शेप मालिश से नहीं बल्कि जींस के मुताबिक आता है। एक्सपर्ट कहती हैं शिशु की त्वचा बहुत नाजुक होती है ऐसे में तेल से मालिश करने से उन्हें इंफेक्शन हो सकता है। कान में तेल डालने से फंगल इंफेक्शन हो सकता है।

यह भी पढ़ें-क्या बादाम और अखरोट के छिलके सच में जहरीले होते हैं?

मालिश करने के फायदे

baby oil massage

  • शिशु की मालिश से नींद की गुणवत्ता में सुधार किया जा सकता है।
  • लचीलापन और मूवमेंट को बढ़ावा मिलता है।
  • ब्लड का सर्कुलेशन सही होता है
  • कोशिकाओं में ऑक्सीजन और पोषक तत्वों के प्रवाह को बढ़ावा मिलता है
  • तनाव में कमी आती है।
  • मालिश करने से आपके बच्चे और आपके बीच मजबूत बंधन बनाए रखने में मदद मिलती है।

यह भी पढ़ें-काली खांसी हैं बच्चों के लिए घातक, जानें इसके लक्षण और उपचार

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।  

image credit-Freepik

 


आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।