Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:51 AM IST

पेट के बल सोती हैं तो आज से ही बंद कर दें, आपकी सेहत को हो सकता है नुकसान

अगर आपको भी पेट के बल सोने की आदत हैं तो जान लें कि पेट के बल सोने से आपको कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम्‍स हो सकती है।
Updated:- 2018-07-16, 16:59 IST
sleeping on stomach main

हेल्दी रहने के लिए डाइट और एक्सरसाइज के अलावा भरपूर नींद लेना भी बहुत जरूरी हैं। जी हां दिनभर की थकान को दूर करने के लिए आराम बेहद जरूरी है। भरपूर नींद लेने के बाद आपको एनर्जी से भरपूर महसूस होता है। लेकिन हर किसी का सोने का तरीका अलग होता है। कुछ महिलाएं सीधा सोना पसंद करती हैं तो कुछ साइट करवट से तो कुछ को उल्‍टे पेट के बल सोना अच्छा लगता है। शायद आपने नोटिस किया होगा कि ज्यादातर महिलाओं को पेट के बल सोना पसंद करती हैं। उनके अनुसार ऐसे लेटने से उनकी थकान दूर होती है और उन्हें काफी राहत महसूस होती है।

लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पेट के बल सोने से आपको बहुत सारे नुकसान हो सकते है। जिनके बारे में शायद आपको जानकारी नहीं है। जी हां अगर आपको भी पेट के बल सोने की आदत हैं तो जान लें कि पेट के बल सोने से आपको कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम्‍स हो सकती है। ऐसे सोने से आपकी बॉडी का ब्लड सर्कुलेशन सही तरीके से नहीं हो पाता है। साथ ही इस तरह सोने से बॉडी का पॉश्चर नेचुरल तरीके से नहीं रह पाता है। आइए जानें पेट के बल सोना महिलाओं की सेहत को कैसे नुकसान पहुंचा सकता है।

Read more: क्‍या आप बाईं करवट लेकर सोती हैं? अगर नहीं! तो ये 5 फायदे जानकर बाईं करवट सोने को हो जाएंगी मजबूर

sleeping on stomach inside

ब्रेस्ट में पेन

महिलाओं के लिए पेट के बल सोने से उनकी सेहत पर काफी भारी असर पड़ता है, क्योंकि अक्सर पेट के बल सोने वाली महिलाओं की ब्रेस्ट पर असर पड़ता है और ब्रेस्ट पर प्रेशर पड़ने से उसमें दर्द बना रहता है।

 

ब्यूटी होती है कम

जब आप पेट के बल सोती हैं तो चेहरे पर प्रेशर बना रहता है। ऐसे में चेहरे पर पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाता है। और चेहरे पर झुर्रिया और पिंपल्स होने लगते है। इसलिए पेट के बल सोने से बचना चाहिए।

sleeping on stomach inside

दर्द करता है परेशान

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि पेट के बल सोने से सिर, गर्दन, रीढ़ की हड्डी आदि मे भारी नुकसान होने की संभावना बनी रहती है। क्योंकि पेट के बल सोने से हमारी रीढ़ की हड्डी मुड़ी हुई रहती है जिससे हमारी बॉडी सुन्न हो सकती है। ऐसे में पेट के बल सोने वाली महिलाओं की हेल्थ बिल्कुल भी ठीक नहीं रहती है।

Read more: सोने के ये 9 तरीके सुधार देंगे आपकी सेहत

प्रेग्नेंसी में अच्छा नहीं

जो महिलाएं प्रेग्नेंट हैं उन्हें कभी भी पेट के बल नहीं सोना चाहिए। क्योंकि प्रेग्नेंसी में उल्टा लेटने से होने वाले शिशु को भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। इसलिए प्रेग्नेंट महिलाओं को हमेशा करवट से सोना चाहिए।

sleeping on stomach inside

सिर में दर्द

कोई भी महिला जो पेट के बल सोती है उनकी गर्दन मुड़ जाती है। इससे ब्लड की सप्लाई सिर के अदंर सही तरीके से नहीं हो पाती है। जिसकी वजह से सिर में दर्द होने लगता है।

पेट में रहती है गड़बड़

जब आप पेट के बल सोती हैं तो खाना सही तरीके से डाइजेस्ट नहीं हो पाता है। इसलिए जो महिलाएं पेट के बल सोती है तो उन्‍हें डाइजेशन की प्रॉब्लम होने लगती है।
अगर आप भी हेल्‍दी रहना चाहती हैं तो अपने सोने का तरीका बदल दें।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।