Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:35 AM IST

दिल कमजोर होने पर नजर आते हैं ये लक्षण

जब दिल कमजोर होने लगता है तो शरीर कई तरह के इशारे करता है। आज हम आपको इन संकेतों के बारे में बता रहे हैं जिससे आप सावधान रह सके
Updated:- 2024-10-25, 17:13 IST
image

दिल हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग होता है। खराब लाइफस्टाइल, खराब जीवन शैली और बढ़ती उम्र में अक्सर हृदय की कमजोरी हो जाती है। हृदय कमजोर होने पर कई सारे लक्षण दिखाई देते हैं जिन्हें अक्सर हम अनदेखा कर देते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे लक्षण बता रहे हैं जिनसे आपको सावधान रहना चाहिए। इसको लेकर हमने हार्दिक एक्सपर्ट से बात की है Dr Shubendu Mohanty, Sr Consultant Cardiology, Shardacare - Healthy city इस बारे में जानकारी साझा कर रहे हैं।

दिल कमजोर होने पर नजर आते हैं ये लक्षण

heart weakness symptoms

  • लगातार थकान होना व्यायाम या आराम करते समय भी सांस लेने में कठिनाई आम लक्षण है। यह संकेत हृदय की कमजोरी को बताते हैं।
  • इसके अलावा जब हृदय अपनी धड़कन क्षमता को बनाए रखने की कोशिश करता है, तो तेजी से अनियमित दिल की धड़कन हो सकती है।
  • पैरों, टेक्नो में या पेट में सूजन का अनुभव भी हृदय की कमजोरी को दर्शाता है। यह सूजन तरल पदार्थ के संचय के कारण होती है, जो कि रक्त प्रवाह की कमी का परिणाम होता है।
  • रात के समय खांसी या घरघराहट होना भी दिल के कमजोर होने की तरफ इशारा करता है। यह फेफड़ों में तरल पदार्थ के संचय का संकेत हो सकता है।
  • तरल पदार्थ के संचय के कारण  वजन बढ़ाना भी हृदय की कमजोरी का संकेत हो सकता है।

यह भी पढ़ें-क्‍या आपको पता है रात में सोने से पहले पिंडलियों की मालिश करने से क्‍या होता है?

front-view-young-attractive-lady-designed-shirt-black-trousers-suffering-from-breath-troubles-white_140725-18509

  • जब आप खड़े हो, इस वक्त आपको चक्कर आना या हल्का महसूस होना भी एक इशारा है, दरअसल ऐसा मस्तिष्क में आप पर्याप्त रक्त प्रवाह के कारण  ऐसा होता है।
  • रक्त प्रवाह की कमी पाचन तंत्र पर भी असर डालती है जिससे आपको थोड़ा खाने पर भी पेट भरा हुआ महसूस हो सकता है। परिणामस्वरूप आपको मतली या भूख की कमी का अनुभव हो सकता है।
  • कुछ लोगों को भ्रम या ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई होती है। ऐसा मस्तिष्क में ऑक्सीजन युक्त रक्त की कमी के चलते होता है।

यह भी पढ़ें-दिल को स्वस्थ रख सकते हैं ये फैट

अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।

Image Credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।