फास्ट फूड ज्यादा खाने से शरीर की हो सकती है ऐसी हालत, डॉक्टर की बताई बातें जानकर आज ही बना लेंगी इससे दूरी

आज के वक्त में हम सभी की जिंदगी भागदौड़ में बीत रही है। हर दिन एक नई जद्दोजेहद के साथ हम आगे बढ़ रहे हैं और इस सब में एक चीज जो पीछे छूटती जा रही है वो है हेल्दी खान-पान। बेशक आजकल हेल्दी डाइट पर काफी जोर दिया जा रहा है। सोशल मीडिया पर भी आपको हेल्दी डाइटिंग ऑप्शन्स की कई रील्स मिल जाएंगी, लेकिन काफी लोग ऐसे भी हैं जिनका दिन फास्ट फूड के बिना नहीं गुजरता है। फाइबर, हेल्दी फैट्स, प्रोटीन और न्यूट्रिशन से भरपूर डाइट की जगह वो स्वादिष्ट फास्ट फूड को खाना पसंद करते हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं कि इसका सेहत पर कितना बुरा असर हो सकता है। कुछ वक्त पहले ऐसे मामले भी सामने आए थे जहां ज्यादा फास्ट फूड खाने की वजह से लोगों कोो अपनी जान से हाथ धोना पड़ा था। असल में इसका सेवन शरीर को अंदर से खोखला कर देता है। चलिए डॉक्टर से इसके साइड-इफेक्ट्स जानते हैं। इस बारे में डॉक्टर भानू मिश्रा, कंसल्टेंट नेफ्रोलॉजिस्ट, फोर्टिस हॉस्पिटल, शालीमार बाग जानकारी दे रहे हैं।
फास्ट फूड खाने से शरीर को क्या नुकसान होते हैं?

- ज्यादा फास्ट फूड खाने से शरीर को कई तरह का नुकसान हो सकता है। फास्ट फूड स्वाद में अच्छा लगता है और जल्दी बन जाता है, लेकिन यह हमारी सेहत के लिए ठीक नहीं होता। इसमें काफी मात्रा में तेल, नमक, चीनी और मसाले होते हैं, जो शरीर के लिए हानिकारक हैं।
- एक्सपर्ट का कहना है कि अगर आप रोजाना फास्ट फूड खाती हैं, तो आपका वजन तेजी से बढ़ सकता है। मोटापा बढ़ने से थकान, सांस लेने में दिक्कत और शरीर में आलस जैसी परेशानियां हो सकती हैं।
- फास्ट फूड खाने से पाचन तंत्र भी कमजोर हो जाता है। इससे गैस, एसिडिटी, पेट दर्द और कब्ज जैसी समस्याएं बनी रहती हैं। फास्ट फूड का ज्यादा सेवन करने से आंते खराब हो सकती हैं और लिवर में फैट जमा होने लगता है।
- अगर आप बहुत अधिक फास्ट फूड खाती हैं तो इसकी वजह से हार्ट हेल्थ पर भी असर होता है। अधिक तला-भुना और नमक वाला खाना खाने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगता है।
- फास्ट फूड में पोषक तत्व जैसे विटामिन, मिनरल्स और फाइबर बहुत कम होते हैं, इसलिए इसे खाने से शरीर को सही पोषण नहीं मिल पाता है। लंबे समय तक ऐसा खाने से शरीर की रोगों से लड़ने की ताकत कम हो सकती है और व्यक्ति बार-बार बीमार पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें- सिर्फ मोटापा ही नहीं बढ़ाते इंस्टेंट नूडल्स, रोजाना खाने से शरीर हो सकता है अंदर से खोखला; जानें कैसे

- फास्ट फूड के अधिक सेवन से कम उम्र में शुगर और बीपी जैसी दिक्कतें भी हो सकती हैं। इसकी वजह से शरीर सुस्त रहता है और काम करने का मन नहीं करता है।
- न्यूट्रिशन की कमी के चलते आपका शरीर अंदर से खोखला होने लगता है और कई बार समय रहते आप शरीर के अंदर पनप रही परेशानियों को समझ नहीं पाते हैं। ऐसे में फास्ट फूड का सेवन कम से कम करें। घर का बना ताजा खाना खाएं। डाइट में फल, सब्जियां, दाल और दूध को जरूर शामिल करें। इससे शरीर को ताकत मिलती है और आप एक हेल्दी लाइफ जी पाएंगी।
यह भी पढ़ें- छोटी-सी जलन कब बन जाती है पेट की बड़ी मुसीबत? गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट ने बताया हार्टबर्न को न समझें मामूली
हेल्दी रहने के लिए फास्ट फूड का सेवन कम से कम करें। हर जिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।