क्या प्रेग्नेंसी में वैक्सिंग करवाना सही है? अगर आप भी बनने वाली हैं मां, तो सैलून सर्विसेज के इस्तेमाल से पहले जान लीजिए कुछ जरूरी बातें

प्रेग्नेंसी में महिलाओं को अपना खास ख्याल रखना चाहिए, इसमें कोई दोराय नहीं है, लेकिन ज्यादातर महिलाएं इस बात को लेकर कंफ्यूज रहती हैं कि प्रेग्नेंसी में उन्हें क्या करना चाहिए और किन बातों को अवॉइड करना चाहिए। खाने-पीने से लेकर उठने-बैठने के तरीके तक, इस समय पर महिलाओं के मन में कई सवाल चलते हैं। ऐसे में कई बार महिलाएं उन चीजों को करने से कतराती हैं, जो असल में प्रेग्नेंसी में नुकसानदेह नहीं होती हैं और अनजाने में कई ऐसी चीजें कर बैठती हैं, जो उन्हें नुकसान पहुंचा सकती हैं। गर्भावस्था के दौरान वैक्सिंग से लेकर थ्रेडिंग तक, सैलून सर्विसेज को लेकर भी महिलाओं के मन में कंफ्यूजन रहता है। प्रेग्नेंसी में कौन-सी सैलून सर्विसेज सेफ हैं और कौन-सी सर्विसेज को अवॉइड करना चाहिए, चलिए इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी हम डॉक्टर सोनू खोखर, एमबीबीएस, हेल्थ एंड वेलनेस एक्सपर्ट (Dr. Sonu Khokhar, MBBS Doctor, Health and Wellness Expert) संग हुई बातचीत के आधार पर शेयर कर रहे हैं।
प्रेग्नेंसी में सैलून सर्विसेज के इस्तेमाल से पहले जान लीजिए कुछ जरूरी बातें

- अगर आप प्रेग्नेंसी में सैलून सर्विसेज के इस्तेमाल को लेकर कंफ्यूज हैं, तो आपको डॉक्टर की सलाह पर जरूर ध्यान देना चाहिए। प्रेग्नेंसी में वैक्सिंग पूरी तरह सेफ होती है। ऐसे में इसे करवाने से पहले आपको सोचने की जरूरत नहीं है।
- प्रेग्नेंसी में बालों को कलर करवाने से बचना चाहिए। हेयर कलर में केमिकल्स होते हैं, जो आपके स्कैल्प के जरिए शरीर मे अब्जॉर्ब हो सकते हैं और इनसे बच्चे को नुकसान पहुंच सकता है। इस समय पर आपको कैराटिन या स्मूदिंग से भी बचना चाहिए। ये प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए सेफ नहीं हैं। हालांकि, आप हेयरकट करवा सकती हैं।
- प्रेग्नेंसी के दौरान थ्रेडिंग, मैनिक्योर और पैडिक्योर करवाना नुकसानदेह नहीं होता है। इसका शरीर पर कोई बुरा असर नहीं पड़ता है।
- अगर आप प्रेग्नेंट हैं, तो फेशियल या ब्लीच को अवॉइड करें। इस समय पर स्किन सेंसिटिव हो जाती हैं और आपको एलर्जी हो सकती है।
यह भी पढ़ें- अनसेफ सेक्शुअल रिलेशन के बाद प्रेग्नेंसी से बचने के लिए मैं क्या करूं? गायनेकोलॉजिस्ट से जानें मेडिकल टिप्स

- प्रेग्नेंसी में लेजर और बोटॉक्स जैसी सर्विसेज आपको नुकसान पहुंचा सकती हैं। इनका असर होने वाले बच्चे की ग्रोथ पर भी हो सकता है।
- एक्सपर्ट का कहना है कि अगर आप प्रेग्नेंट हैं, तो बेशक आप सैलून या स्पा जा सकती हैं, खुद को पैंपर कर सकती हैं, लेकिन किन सर्विसेज को अवॉइड करना है, इसका ध्यान रखना बहुत जरूरी है।
अगर आप प्रेग्नेंट हैं, तो सैलून सर्विसेज का इस्तेमाल करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह पर जरूर ध्यान दें। हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।