ऐसे बच्चों को रहता है डाउन सिंड्रोम का खतरा, पेरेंट्स जरूर ध्यान दें

प्रेग्नेंसी के दौरान बच्चे को कई तरह के रोग हो सकते हैं, इन्हीं में से एक है डाउन सिंड्रोम। यह एक जेनेटिक स्थिति होती है। इस बीमारी में बच्चा नार्मल नहीं होता है। आइए जानते हैं किन बच्चों को डाउन सिंड्रोम का सबसे ज्यादा खतरा होता है इसके क्या लक्षण है? Dr. Shivhar Sonawane Consultant - Paediatrician Jupiter Hospital, Pune से इस बारे में जानते हैं।
किन बच्चों को सबसे ज्यादा रहता है डाउन सिंड्रोम का खतरा

डाउन सिंड्रोम एक जेनेटिक डिसऑर्डर है। क्रोमोजोम की गड़बड़ी से यह विकार पैदा होता है। जैसे-जैसे गर्भधारण करने की उम्र बढ़ती है, डाउन सिंड्रोम का जोखिम बढ़ता जाता है। जो महिलाएं 35 या उसके बाद गर्भवती होती है उनमें कम उम्र में गर्भवती होने वाली महिलाओं की तुलना में डाउन सिंड्रोम से प्रभावित गर्भावस्था की संभावना अधिक होती है।यह ऐसी स्थिति है जिसमें व्यक्ति के अंदर एक एक्स्ट्रा क्रोमोजोम पाया जाता है। वैसे तो एक बच्चा 46 क्रोमोसोम के साथ जन्म लेता है। 23 माता से और 23 पिता से, यह क्रोमोसोम जोड़े में मौजूद होते हैं। इसमें क्रोमोसोम 21 की एक अतिरिक्त कॉपी होती है। इसके कारण मेडिकल वर्ल्ड में इसे डाउन सिंड्रोम कहा जाता है। इसे ट्राइसॉमी 21 भी कहा जाता है। यह अतिरिक्त कॉपी बच्चों के शरीर और मस्तिष्क के विकास को प्रभावित कर देता है। यानी इस तरह के बच्चे के पास 47 क्रोमोसोम पाए जाते हैं।
डाउन सिंड्रोम के लक्षण
- चपटा फेस
- चपटी बॉडी
- असामान्य आकार के नाक
- असामान्य आकर के कान
- आंखें ऊपर की ओर तिरछी होना
- छोटी गर्दन
- छोटे हाथ
- छोटी उंगलियां
- चपटी आंखें
यह भी पढ़ें-PCOD में महिलाओं को नाश्ते में नहीं खानी चाहिए ये 3 चीजें
डाउन सिंड्रोम के कारण होने वाली दिक्कतें

- हृदय दोष होना
- कम सुनाई देना
- देखने में भी परेशानी
- इम्यूनिटी डिसऑर्डर
- रीढ़ की हड्डी से जुड़ी समस्याएं
- कान में संक्रमण
यह भी पढ़ें-फेफड़े के लिए सिगरेट से अधिक खतरनाक हैं ये 5 चीजें, अनजाने में लोग जमकर करते हैं इनका सेवन
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।