Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:29 PM IST

प्रियंका चोपड़ा दे रही हैं अस्थमा को मात, जानिए कैसे

इन दिनों प्रियंका चोपड़ा की पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा होती रहती हैं। 
Updated:- 2018-09-19, 10:40 IST
priyanka chopra  asthma disease

इन दिनों प्रियंका चोपड़ा की पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा होती रहती हैं। हाल ही में निक जोनस से सगाई होने के कारण प्रियंका चर्चा में थी। प्रियंका ने इन दिनों अपने मंगेतर निक जोनस का बर्थडे भी बड़ी घूमधाम से मनाया गया था। 

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपना ज्यादा से ज्यादा वक्त निक जोनास के साथ इस्पेंड कर रही हैं लेकिन इसी बीच प्रियंका ने अपनी एक बीमारी के बारे में अपने फैंस को बताया है। प्रियंका चोपड़ा ने द्वीट कर अपने फैंस को बताया है कि उन्हें अस्थमा है। 

priyanka chopra  asthma disease

प्रियंका दे रही हैं अस्थमा को मात 

प्रियंका चोपड़ा अस्थमा से लड़ रही हैं। उनका कहना है कि उन्हें अस्थमा का रोग है और इसमें छिपाने जैसी कोई बात नहीं है। प्रियंका ने ट्विटर पर एक विज्ञापन की शूटिंग को ट्वीट किया जिसमें उन्हें इस पर बात करते हुए देखा जा सकता है कि कैसे दमा भी उन्हें करियर की ऊंचाइयों पर जाने से नहीं रोक सका। 

 

प्रियंका ने बताया कि जब वह 5 साल की थीं तब उन्हें इस बीमारी के बारे में पता चला था। प्रियंका ने ट्वीट किया, "मुझे अच्छी तरह जानने वाले लोग जानते हैं कि मुझे अस्थमा है। मेरा मतलब है, इसमें छिपाने वाला क्या है? मुझे यह पता था कि इसके पहले कि अस्थमा मुझे अपने काबू में कर ले मुझे उसे काबू में करना होगा। जब तक मेरे पास मेरा इनहेलर है, दमा मुझे मेरे लक्ष्य को पाने और बेरोक जिंदगी जीने से नहीं रोकता।“ 

 

प्रियंका फिलहाल अभिनेता फरहान अख्तर और जायरा वसीम के साथ 'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग कर रही हैं। सोनाली घोष द्वारा निदेर्शित फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है और इसे अंडमान, मुंबई, दिल्ली और लंदन में शूट किया जाएगा। 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।