बड़ी बहन की सगाई की खुशी में परिणीति ने लिखा मैसेज बताया कि प्रियंका किस हद तक करती हैं निक को प्यार

प्रियंका चोपड़ा की सगाई की खुशी में बहन परिणीति ने लिखा ऐसा मैसेज लिखा जिसे पढ़ आपको भी अपनी बहन की याद आने लगेगी।
दो बहनों का रिश्ता कुछ ऐसा होता है कि आपको कभी भी किसी बेस्ट फ्रेंड की कमी महसूस नहीं होती है। दो बहने साथ में खेलती हैं, झगती हैं और साथ में ही अपने जीवनसाथी के सपने देखती हैं। परिणीति भी अपनी बड़ी बहन प्रियंका के साथ बचपन में ये सब किया करती थीं और प्रियंका चोपड़ा की सगाई वाले दिन परिणीति को अपने बचप्न के दिनों की याद आईं।

परिणीति का बहन प्रियंका और जीजू को संदेश
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को उनकी सगाई की खुशी में दुनियाभर से कई फैन्स और सेलेब्स के बधाई और शुभकामनाओं के मैसेज मिल रहे हैं लेकिन प्रियंका की बहन परिणीति ने थोड़ा हटकर मैसेज लिखा है जिसमें उन्होंने बचपन में प्रियंका के साथ बिताए गए दिनों को तो याद किया ही है और साथ ही निक जोनस को उनकी बहन का ख्याल रखने की सलाह भी दी है।
Read more: प्रियंका चोपड़ा के सारे राज खुल जाएंगे, उनकी निजी जिंदगी की हर छोटी से बड़ी बात जानते होंगे आप

परिणीति का इमोशनल मैसेज
परिणीति चोपड़ा ने प्रियंका की सगाई की खुशी में एक इमोशनल पोस्ट लिखा, “मैंने आज मैजिक और फेरीटेली स्टोरी को महसूस किया है। मीमी दीदी जब हम बच्चे थे तो मुझे याद हैं मैं घर-घर खेला करती थी। हम शर्मीली दुल्हनें बनते थे, हमारे झूठमूठ के बच्चे होते थे और हम अपने पतियों को चाय सर्व करती थीं। अजीब है लेकिन ऐसा इसलिए क्योंकि हमें हमेशा प्यार के जादू पर भरोसा था और उम्मीद थी कि हमें एक दिन अपने लिए परफेक्ट इंसान मिलेगा। आज कुछ भी झूठमूठ नहीं है। मैं उनके लिए इससे परफेक्ट इंसान के बारे नहीं सोच सकती। मैंने सुबह कहा था कि इंसान को जज करने के दो तरीके होते हैं। वो दो तरीके हैं एक तो उनके साथ ट्रेवल करिए और दूसरा उनके साथ खाइए। मैंने निक के साथ ये दोनों ही काम किए हैं और इसलिए मैं जानती हूं कि आप उनके लिए परफेक्ट हैं। उन्हें आप प्यार देना क्योंकि वो आपको पागलों की तरह प्यार करती हैं। उनकी हिफाजत करना क्योंकि वो बाहर से स्ट्रॉन्ग लेकिन अंदर से सॉफ्ट हैं। मैं आप दोनों को बहुत प्यार करती हूं और शुभकामनाएं देती हूं...रोके की शुभकामनाएं और आने वाली शादी की भी।“
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।