Brain Cancer Signs: अक्सर दर्द से फटने लगता है सिर? तनाव नहीं यह गंभीर बीमारी हो सकती है वजह

आज की तेज रफ्तार जीवनशैली में, सिरदर्द के लिए अक्सर तनाव, नींद की कमी, स्क्रीन के ज्यादा इस्तेमाल या काम के दबाव को जिम्मेदार माना जाता है। बेशक ये सभी चीजें सिरदर्द के लिए जिम्मेदार हो सकती हैं, लेकिन हर बार ऐसा हो, यह जरूरी नहीं है। एक्सपर्ट का कहना है कि लगातार होने वाले या असामान्य सिरदर्द को हमेशा नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, क्योंकि कुछ मामलों में यह ब्रेन ट्यूमर का संकेत हो सकता है। नॉर्मल सिरदर्द और ब्रेन ट्यूमर की वजह से होने वाले सिरदर्द में क्या अंतर होता है और कब आपको इस पर तुरंत ध्यान देना चाहिए। चलिए इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। इस बारे में Dr. Ujwal Yeole, Consultant Onco Neurosurgeon, Head & Neck Cancer Institute of India (HNCII) जानकारी दे रहे हैं।
लगातार होने वाला सिरदर्द हो सकता है ब्रेन ट्यूमर का संकेत

- न्यूरोसर्जन का कहना है कि, ब्रेन ट्यूमर की वजह से होने वाला सिरदर्द, नॉर्मल सिरदर्द से अलग होता है। ये धीरे-धीरे बढ़ सकता है और ये बहुत ज्यादा बार होता है। खासकर, सुबह के वक्त यह बहुत तेज महसूस होता है।
- कई पेशेंट्स को सिरदर्द के साथ उल्टी, धुंधला नजर आना, वॉक करने में इंबैलेंस होना, दौरे, हाथ-पैरों में कमजोरी या याद रखने में मुश्किल हो सकती है।
- ब्रेन ट्यूमर किसी भी आयु वर्ग के लोगों को प्रभावित कर सकता है, और इसके सही इलाज के लिए इसका जल्दी पकड़ में आना बहुत जरूरी है।
- यहां एक मुश्किल यह है कि इसके संकेत शुरुआत में समझ नहीं आते हैं और अक्सर उन्हें तनाव, माइग्रेन, साइनस की समस्या या थकान समझ लिया जाता है, जिससे इसे पहचानने में वक्त लगता है।
- डॉक्टर सलाह देते हैं कि हफ्तों तक रहने वाला लगातार सिरदर्द, नींद से जगा देने वाला सिरदर्द, बार-बार उल्टी होना, दृष्टि में अचानक बदलाव आना या नर्वस सिस्टम से जुड़े बदलावों की तुरंत जांच करवानी चाहिए। एमआरआई स्कैन जैसे इमेजिंग परीक्षण शुरुआती दौर में ही इसे पकड़ने में मदद करते हैं।
यह भी पढ़ें- भारत में बदल रहा कैंसर का ट्रेंड, अब सर्वाइकल नहीं; ये 2 कैंसर बन रहे सबसे बड़ा खतरा

- पिछले कुछ सालों में ब्रेन ट्यूमर के इलाज के कई विकल्प हो गए हैं। ट्यूमर के प्रकार, आकार और स्थान के आधार पर, उपचार में आमतौर पर सर्जरी शामिल होती है, लेकिन इसके अलावा रेडियोसर्जरी (जीकेआरएस/एसआरएस), विकिरण चिकित्सा, कीमोथेरेपी, टारगेट थेरेपी या और भी कई तकनीकों से इसका इलाज किया जा सकता है। ऐसे में इससे घबराने की जरूरत नहीं है।
यह भी पढ़ें- Breast Cancer: क्या अंडरवायर ब्रा पहनने से हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर? जानिए इस बारे में क्या है डॉक्टर का कहना
एक्सपर्ट का कहना है कि अगर आपको बार-बार सिर में दर्द होता है, तो इसे नजरअंदाज न करें। हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।