नेहा धूपिया इस तरह रखती हैं सर्दियों में अपने पैरों का ध्यान

पैरों की देखभाल के लिए सॉक्स पहनना, मॉइश्चराइज़ रखना...जैसी कई बातें हैं और इस बारे में हमसे इस बार खास बात की बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया ने।
Updated:- 2017-12-20, 10:38 IST
neha dhupia health big

सर्दियों का सीजन आ गया है और हर किसी ने इसकी तैयारियां भी शुरू कर दी है। ऊनी कपड़े, जैकेट्स, विंटर कैप्स, हाथों के लिए मुलायम ग्लव्ज़ और भी न जाने क्या क्या। अपनी skin के लिए winter special क्रीम और बॉडी लोशन का हम पूरा ध्यान रखते हैं लेकिन, ऐसे में हम अपने पैरों को अक्सर अनदेखा कर जाती हैं। हम यह भूल जाते हैं कि पैरों को भी सर्दियों में खास देखभाल की जरूरत पड़ती है। पैरों की देखभाल के लिए सॉक्स पहनना, मॉइश्चराइज़ रखना...जैसी कई बातें हैं और इस बारे में हमसे इस बार ख़ास बात की बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया ने।

सर्दियों में रखती है पैरों का खास ख्‍याल

नेहा ने कहा कि मौसम कोई भी हो मगर, हमें अपने पैरों का पूरा ध्यान रखना चाहिए। हम अक्सर पैरों पर ध्यान नहीं देते बल्कि, हमें सबसे पहले इसी पर ध्यान देना चाहिए। नेहा ने बताया कि सिर्फ़ ऊनी सॉक्स पहनना ही हेल्दी फीट पाने का तरीका नहीं है इसके लिए आपको अपने footwear का चयन करना भी आना चाहिए। नेहा ने कहा, “सर्दियों के बाद जब गर्मी आती है तब हमें पता चलता है कि सर्दियों में हमने अपने पैरों का ध्यान नहीं रखा। सर्दियों में अगर आप अपने पैरों का ख़ास ख्याल रखेंगे तो यह गर्मी के सीज़न तक बरकरार रहेंगे। आप सबसे पहले फुटवियर चुनना सीखें। नर्म और स्पेशल विंटर सोल वाले फुटवियर बाज़ार में मौजूद हैं।“

Read more: बालों की समस्या से हैं परेशान तो शमा सिकंदर से जाने कैसे रखें अपने बालों का ख्याल

neha dhupia health inside


इसके अलावा नेहा ने बताया कि आप गर्म पानी में टॉवल भिगोकर इसे अपने पैरों में कुछ 15-20 मिनट तक लपेट लीजिये जिससे पैरों में नर्माहट रहेगी। बिना स्लीपर के पैरों को जमीन पर ना उतारें, हल्की ठण्ड भी धीरे-धीरे आपकी एड़ियों को नुक्सान पहुंचा सकती है।

रेगुलर spa करवाती है नेहा

नेहा ने कहा रेगुलर spa भी आपको पैरों को हेल्दी बनाने में मदद करता है। “रेगुलर स्पा और हल्का मसाज भी विंटर्स में बहुत ज़रूरी है। अगर आप ऐसी जगह रहते हैं जहाँ बहुत ज्यादा ठण्ड है तो आपको मसाज की बहुत जरूरत है जिससे पैरों की नसों में भी गर्माहट बनी रहे,” नेहा ने कहा। नेहा ने बताया कि ठंडा पानी पैरों के लिए सही नहीं रहता इसलिए गर्मी हो या सर्दी पैरों के लिए हमेशा गर्म और गुनगुना पानी ही इस्तेमाल करें।

Watch more: अगर चाहती हैं ऐसी सेक्‍सी thigh, तो अपनाएं ये super quick टिप्‍स

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।