herzindagi
image

क्या आपको बहुत कम प्यास लगती है? कहीं हाई कोर्टिसोल तो नहीं है इसकी वजह

क्या आप भी बहुत कम पानी पीते हैं। आपको प्यास का एहसास ही नहीं होता है, तो शायद आपका कोर्टिसोल हाई हो सकता है। आइए जानते हैं इस बारे में 
Editorial
Updated:- 2025-04-30, 16:44 IST

प्यास लगना है नेचुरल कॉल है। दिन भर में न जाने कितनी बार लोगों को प्यास लगती है, खासकर गर्मी के दिनों में। और पानी पीना जरूरी भी होता है। लेकिन कभी कभी ऐसा होता है ना कि दिन भर बीत जाता है और आपको याद ही नहीं रहता है कि आपने पानी कब पिया था? प्यास का एहसास ही नहीं होता है। इसे लोग अक्सर नॉर्मल लेते हैं, लेकिन कई बार यह हमारी बॉडी के अंदर कुछ गड़बड़ियों की तरफ इशारा करता है। Dr Prateek Chaudhary,Senior consultant,Inrterventional cardiology Asian hospital से जानते हैं इस बारे में।

क्या है कोर्टिसोल ?

high cortisole leads low thirst

कोर्टिसोल, जिसे हम स्ट्रेस हार्मोन के तौर पर जानते हैं, यह हमारी एड्रेनल ग्लैंड द्वारा बनाया जाता है। यह शरीर के कई जरूरी कार्यों में मदद करता है जैसे बीपी, ब्लड शुगर और स्लीप साइकिल। लेकिन जब,हम तनाव में रहते हैं, तो शरीर में कोर्टिसोल का स्तर बढ़ जाता है और यही बढ़ा हुआ कोर्टिसोल हमारी प्यास की प्रक्रिया को प्रभावित कर सकता है।

हाई कोर्टिसोल और कम प्यास का क्या है कनेक्शन?

बता दें कि कोर्टिसोल हमारे शरीर के इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस को प्रभावित कर सकता है, जिसमें सोडियम और पोटेशियम जैसे तत्व शामिल होते हैं। ये इलेक्ट्रोलाइट्स हमारे शरीर में पानी के स्तर को बनाए रखने में जरूरी भूमिका निभाते हैं। जब कोर्टिसोल का स्तर बढ़ता है, तो यह इन इलेक्ट्रोलाइट्स के संतुलन को बिगाड़ सकता है, जिससे हमें कम प्यास लगती है। वहीं तनाव जब बढ़ता है, तो शरीर फाइट या फ्लाइट मोड में चला जाता है, जिससे कुछ समय के लिए हमारी कुछ शारीरिक जरूरतें जैसे प्यास नहीं लगती है। एक्सपर्ट यह भी कहते हैं, कि कोर्टिसोल के कारण प्यास बढ़ भी सकती है।

यह भी पढ़ें-डियर लेडीज...अगर आपको महसूस हो रहे हैं ये लक्षण तो बिना देर किए जाएं गायनेकोलॉजिस्ट के पास

कोर्टिसोल बढ़ने के अन्य संकेत

  • नींद में गड़बड़ी
  • वजन बढ़ना
  • मूड स्विंग्स
  • चिड़चिड़ापन
  • ब्लड शुगर का बढ़ना

यह भी पढ़ें-वर्कआउट के बाद अक्सर होती है ब्लोटिंग, तो जानिए इसके पीछे कारण

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

यह विडियो भी देखें

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।