खुजली दूर करने में यह '1 चीज' है सबसे असरदार

हमारे देश में कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम्स में राहत पाने के लिए लंबे समय से कपूर को इस्तेमाल किया जाता रहा है। सुंगधित और औषधिय गुणों के कारण पूजा-पाठ के साथ घर की नेगेटिविटी दूर करने के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। घर के वातावरण को स्वच्छ रखने में कपूर काफी अच्छा माना जाता है। ज्यादातर कपूर के पेड़ मुख्य रूप से वियतनाम, चीन और जापान में उगाये जाते है और इन्हीं पेड़ो के तेल से कपूर बनाया जाता है। कपूर शरीर को कई बीमारियों से दूर करने के साथ साथ स्किन और बाल से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिये उपयोगी होता है। आयुर्वेद में इसे काफी उपयोगी माना जाता है। आज हम आपको कपूर से होने वाले कई हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में बता रहे हैं-
इन्फेक्शन हो जाते हैं दूर
अक्सर पैर गीले होने या उनमें अत्यधिक नमी होने पर उनमें फफूंद सी पड़ जाती है। यह पैरों में इन्फेक्शन के कारण होता है। इस संक्रमण को दूर करने के लिए आप कपूर का इस्तेमाल कर सकती है।
खुजली से मिलता है छुटकारा
हमारी त्वचा पर किसी भी प्रकार की जलन या खुजली हो तो आप तुरंत ही कपूर को पानी के साथ मिलाकर प्रभावित हिस्से पर लगा दें। इसके अलावा कपूर को तेल के साथ मिलाकर लगाने पर यह और भी ज्यादा असरदार साबित होता है। इससे आपको खुजली जैसी समस्या से जल्द ही छुटकारा मिल जायेगा।

मुहांसों को दूर करने के लिए
चेहरे पर कील मुहांसों कई गहरे दाग छोड़ जाते है। इस समस्या से निजात पाने के लिए कपूर का तेल काफी अच्छा इलाज है। जिसका उपयोग करने से चेहरे को दाग धब्बे कम होकर गहरे निशान खत्म कर देता है और त्वचा को साफ सुथरा चिकना बनाने में विशेष भूमिका अदा करता है।
स्किन रेशेज हो जाते हैं दूर
अगर आपकी स्किन पर लाल और बड़े रेशेस हो गए हैं तो घबराने नहीं। इसके लिये कपूर को थोड़े से पानी में मिलाकर एक पतला सा पेस्ट तैयार कर लें और उन स्थानों पर लगाएं, जहां पर ये लाल रेशेज नजर आ रहे हों। इससे आपको जल्द राहत मिलेगी।
फटी एड़ियां बन जाएंगी खूबसूरत
पैर की एड़ियां फट जाएं तो उसमें दरारें पड़ जाती हैं, जिसमें कुछ महिलाओं को काफी दर्द भी होता है। इस समस्या से निजात पाने के लिये आप कपूर फटी एडियों की दरार पर लगाएं या फिर गुनगुने पानी में थोड़ा सा कपूर डाल कर, उसमें पैर भिगो कर रख दें। इसके बाद पैरों में स्क्रब करें। इससे पैर की डेड स्किन निकल जाएगी। स्क्रब करने के बाद पैरों को साफ करके उन पर मॉस्चराइजर लगा लें। ऐसा कुछ समय तक नियमित रूप से करते रहने से आपके पैरों की एड़ियां मुलायम हो जाएंगी।
झड़ते बालों की समस्या
अगर आप झड़ते बालों की समस्या से जूझ रही हैं तो कपूर का तेल बालों की मजबूती के लिए अच्छा माना जाता है। बालों को हेल्दी रखने के लिए आप कपूर के तेल में, दही और अंडे को मिलाकर एक घोल तैयार कर लें और उसे बालों की जड़े पर लगाएं। इससे बाल झड़ने में कमी आती है और हेयर ग्रोथ में इजाफा होता है। साथ ही इस तेल की मालिश करने से तनाव भी कम होता है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।