स्किन में खुजली है, लेकिन रैशेज नहीं? हो सकती है लिवर से जुड़ी यह दिक्कत

स्किन पर रैशेज और दाने होना आम है। हमारी लाइफस्टाइल ही कुछ ऐसी है कि यह होना तय होता है। दाने निकल जाते हैं,जिसके कारण बार-बार खुजली होती रहती है। बार बार चेहरे पर हाथ जाता है। लेकिन अगर आपकी त्वचा पर लगातार खुजली हो रही है, पर कहीं भी लीलिमा, दाने या रैशेज दिखाई नहीं दे रहे हैं, तो यह एक चेतावनी का संकेत हो सकता है। ऐसा हम नहीं एक्सपर्ट कहती हैं। बिना रैशेज वाली खुजली आपके लिवर में गड़बड़ी की तरफ इशारा करती है। इस बारे में डाइट एक्सपर्ट काजल अग्रवाल ने जानकारी दी है। चलिए जानते हैं।
खुजली और लिवर का कनेक्शन
View this post on Instagram
एक्सपर्ट बताती हैं कि हमारा लिवर शरीर का बेहद जरूरी अंग होता है। यह खून को साफ करने, पित्त बनाने और वसा और प्रोटीन को मेटाबोलाइज्ड करने जैसे कई काम करता है। जब लिवर में कोई समस्या आती है, खासकर जब पित्त का प्रवाह बाधित होता है, तो कुछ पदार्थ शरीर में जमने लगते हैं। इस तरह से खुजली का मुख्य कारण त्वचा के नीचे पित्त या पित्त से संबंधित अन्य यौगिकों का जमा होना होता है। अक्सर जब ऐसा होता है तो यह संकेत मिलता है कि आपका लिवर ठीक से काम नहीं कर रहा है। उसे डिटॉक्स करने में परेशानी हो रही है।
यह भी पढ़ें-आपको भी पीरियड में 1 या दो दिन ही ब्लीडिंग होती है? इन फूड्स को बनाएं बेस्ट फ्रेंड
लिवर डिटॉक्स करने के लिए क्या करें
हाइड्रेशन का पूरा ध्यान रखें। कम से कम दिन भर में 8 से 10 गिलास पानी पिएं।
आप टमाटर का सेवन कर सकते हैं। टमाटर एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते है,जो लिवर को डिटॉक्स करते हैं।
हल्दी का सेवन करें। आप पानी या दूध में हल्दी डाल कर हफ्ते में एक बार पिएं। हल्दी लिवर डिटॉक्स को सपोर्ट करती है।
यह भी पढ़ें-क्या आप जानती हैं कि किस समय पर आपको चाय बिल्कुल नहीं पीनी चाहिए?
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।
Image Credit:Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।