Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:12 AM IST

कहीं एयर कंडीशनर तो नहीं कर रहा है आपको बीमार? जानिए रातभर AC की हवा में सोना सुरक्षित या खतरनाक

गर्मी इन दिनों चरम पर हैं और इस वक्त पर लगभग सभी लोग एसी की ठंडी हवा में सोना ही पसंद करते हैं, लेकिन क्या एसी की ठंडी हवा में सोना सेहत के लिहाज से सही है? चलिए इसका जवाब एक्सपर्ट से जानते हैं।
Updated:- 2026-05-10, 16:31 IST
is sleeping with the ac on safe or dangerous for health

इन दिनों गर्मी बढ़ती जा रही है। चिलचिलाती धूप और बढ़े हुए तापमान के बीच, AC की ठंडी हवा बहुत आराम देती है। इस मौसम में बिना AC के नींद आना बहुत मुश्किल होता है। यही वजह है कि गर्मी में लगभग हम सभी एसी में सोना पसंद करते हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं कि इसकी वजह से आपकी सेहत खराब हो सकती है? रातभर एसी की हवा में सोना सही है या सेहत के लिए नुकसानदेह, चलिए इसका जवाब एक्सपर्ट से जानते हैं। इस बारे में Dr. V Nagarjuna Maturu,Senior Consultant, Clinical and Interventional Pulmonology, Hyderabad जानकारी दे रहे हैं।

क्या AC में सोना सेहत को पहुंचा सकता है नुकसान?

is sleeping with the ac on safe or dangerous for health by expert

  • एक्सपर्ट का कहना है कि आमतौर पर एसी में सोना सेहत के लिए सुरक्षित माना जाता है और इसका सेहत पर कोई बुरा असर नहीं होता है। हालांकि, इसका गलत तरीके से इस्तेमाल सेहत पर बुरा प्रभाव डाल सकता है।
  • एयर कंडीशनर, ड्राई एयर को सर्कुलेट करके कमरे को ठंडा करते हैं और ओवरहीटिंग से बचाते हैं। गर्म तापमान, नींद में खलल पड़ने की एक आम वजह है। एक्सपर्ट का कहना है कि रातभर एसी में सोना भले ही आपको नुकसान न पहुंचाए, लेकिन एसी का तापमान जरूर आपके लिए परेशानी की वजह बन सकता है।
  • जब आप एसी को 24°C से नीचे सेट करती हैं, तो मांसपेशियों में अकड़न, जोड़ों में दर्द या गठिया की समस्या बढ़ सकती है। खासकर बुजुर्गों को इससे ज्यादा परेशानी होती है।
  • ड्राई एयर की वजह से स्किन रूखी होने लगती है और इसकी वजह से श्वसन संक्रमण, एलर्जी और अस्थमा की दिक्कत बढ़ जाती है। लंबे समय तक शुष्क हवा के संपर्क में रहने से शरीर का मुख्य तापमान गिर जाता है, जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो सकती है और रूटीन गड़बड़ा जाता है।

यह भी पढ़ें- पीरियड्स के दौरान या बाद में वजाइना में गर्मी क्यों महसूस होती है? डॉक्टर से जानें

is sleeping with the ac on safe or dangerous for health

  • ऐसे में एलर्जी और बाकी दिक्कतों से बचने के लिए तापमान को 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रखें। इसके फिल्टर्स को हर दो हफ्त में साफ करें और शरीर को हवा के डायरेक्ट फ्लो से दूर रखें।
  • खासकर, बच्चों और बुजु्र्गों या किसी हेल्थ कंडीशन से परेशान लोगों को पूरी रात एसी में सोने से बचना चाहिए या इसका लिमिट में इस्तेमाल करना चाहिए।

 

यह भी पढ़ें- बार-बार एसिडिटी क्यों होती है? जानें इसके छुपे हुए कारण

अगर आप रातभर एसी में सोती हैं, तो आपको एक्सपर्ट की सलाह पर जरूर ध्यान देना चाहिए। हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।