Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:10 AM IST

सामान्य बुखार में कैसे रखें खुद का ख्याल, आयुर्वेद से जानें

आइए इस आर्टिकल में जानते हैं कि सामान्य बुखार में खुद का ख्याल रखने के लिए आयुर्वेद क्या कहता है।
Updated:- 2022-03-28, 18:07 IST
ayurvedic guideline for common fever tips

मौसम के बदलते मिजाज के साथ बीमारियों का भी तांता सा लग जाता है। कई बार सुबह उठते ही गले में दर्द, शरीर का गर्म होना, नाक बहना आदि महसूस होना आम बात है। कई बार सुबह उठते ही शरीर का गर्म होना और अजीब सा महसूस होने लगता है लेकिन कई लोग इसे अनदेखा कर देते हैं। ऐसे में वो बुखार का शिकार हो जाते हैं।

बुखार एक ऐसा बीमारी है जिसके चलते कोई भी काम ठीक से करने का मन नहीं करता है। अगर बुखार तेज हो तो फिर समस्या भी अधिक हो जाती है। ऐसे में अगर आपसे यह सवाल किया जाए कि सामान्य बुखार में किस तरह शरीर का ध्यान रखना चाहिए तो फिर आपका जवाब क्या हो सकता है। अगर आपको इसके बारे में नहीं मालूम है तो इस लेख में आयुर्वेद की डॉक्टर वारालक्ष्मी बताने जा रही हैं कि सामान्य बुखार में खुद को कैसे ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं।

बुखार लगने पर क्या नहीं करें?

ayurvedic guideline for common fever INSIDE

इस पॉइंट में डॉक्टर वारा लक्ष्मी बताने जा रही हैं कि बुखार लगने के बाद क्या-क्या गलतियां करने से बचना चाहिए। आइए इसके बारे में जानते हैं। उनका कहना है कि बुखार लगने के बाद गलती से भी स्नान नहीं करना चाहिए। ऐसे कई लोग होते हैं जो ये सोचते हैं कि थोड़ा गर्म पानी से स्नान कर लेंगे तो फ्रेश महसूस होगा लेकिन ये गलती उन्हें अधिक मुसीबत में भी डाल देती है। ऐसे में बुखार लगने के बाद ठंडे या गर्म पानी से भी नहाने की कोशिश न करें।

इसे भी पढ़ें:Expert Tips: क्या कड़वे खीरे और ककड़ी का सेवन सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता है

दही खाने से बचें

ayurvedic guideline for common fever INSIDE

जी हां, ये तो आप जानते ही होंगे कि बुखार लगने के बाद ठंडी चीजों को सेवन करके से बचना चाहिए। किचन में मौजूद दही एक ठंडा खाद्य पदार्थ है। ऐसे में बुखार लगने के बाद दही खाने से बचना चाहिए। इसके अलावा बुखार के दौरान हैवी भोजन करने से भी बचना चाहिए। आगे वो कहती हैं कि बुखार के दौरान कैफीन का सेवन करने से भी बचना चाहिए।

इन फलों को न करें आहार में शामिल

ayurvedic guideline for common fever INSIDE

हालांकि, सेहत को दुरुस्त रखने के लिए फल को बेस्ट आहार माना जाता है लेकिन जब बुखार लगा हो तो कुछ फलों को खाने से बचना चाहिए। जैसे-केला, तरबूज और संतरा आदि फल को बुखार के दौरान शामिल करने से बचना चाहिए। डॉक्टर वारा लक्ष्मी कहती हैं कि बुखार के दौरान अधिक दूध या घी को भी भोजन में शामिल करने से बचना चाहिए।

न करें एक्सरसाइज

बुखार लगने के दौरान ऐसी अन्य कई चीजें हैं जिसे करने से बचना चाहिए। डॉक्टर वारा लक्ष्मी कहती हैं कि बुखार लगने के दौरान एक्सरसाइज करने से बचना चाहिए। एक्सरसाइज के अलावा संभोग करने से भी आपको बचना चाहिए। इसके अलावा नियमित समय पर लिक्विड भोजन का सेवन करते रहना चाहिए।

इसे भी पढ़ें:डिब्बा बंद फूड्स सेवन करने के बारे में क्या कहता है आयुर्वेद, आप भी जानें

बुखार लगने पर क्या करना चाहिए?

ayurvedic guideline for common fever INSIDE

अब इस लेख में ये जान लेते हैं कि बुखार लगने के बाद क्या करना चाहिए। डॉक्टर वारालक्ष्मी का कहना है कि जब बुखार लगे तो घर में ही टहलना चाहिए। उनका कहना है कि अधिक नहीं बल्कि हल्का भोजन करके टहलते रहना चाहिए। इसके अलावा गुनगुने पानी का सेवन करते रहना चाहिए। बुखार के दौरान मूंग दाल का सूप सेवन करते रहना चाहिए। इसके अलावा टाइम से सोना भी बहुत ज़रूरी है। इसे अलावा डॉक्टर की सलाह लेने के बाद हर्ब्स का भी सेवन कर सकते हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Imager Credit:(@freepik)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।