herzindagi
how stress causes white hair

White Hair Problem: उम्र से पहले सफेद हो रहे हैं बाल, यह हो सकती है वजह

बालों का उम्र से पहले सफेद होना सही नहीं है। एक्सपर्ट की मानें तो शरीर में न्यूट्रिशन्स की कमी के अलावा इसका एक अहम कारण भी है, जिस पर ध्यान देना चाहिए।
Editorial
Updated:- 2023-10-21, 17:00 IST

भागदौड़ से भरी इस जिंदगी में आजकल काफी कुछ बदल गया है। लोग फाइनेंस और बाकी चीजों पर तो ध्यान दे रहे हैं, लेकिन इस सब के बीच सेहत कहीं पीछे छूटती जा रही है। गलत खान-पान, लाइफस्टाइल और स्ट्रेस के कारण सेहत से जुड़ी कई समस्याएं लोगों में देखने को मिल रही है। आजकल लोगों को कम उम्र में ही बीपी, शुगर, जोड़ो का दर्द, सफेद बाल जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उम्र से पहले बाल सफेद होने के कई कारण हो सकते हैं, जिन पर आपको ध्यान देने की जरूरत है। जिसमें शरीर में न्यूट्रिशन्स की कमी भी शामिल है। अगर आपके बाल भी जल्दी सफेद हो रहे हैं, तो इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डाइटिशियन मनप्रीत दे रही हैं। मनप्रीत ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।

स्ट्रेस के कारण बालों का सफेद होना (How stress causes white hair)

stress and white hair

  • आज के वक्त में शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा, जिसकी जिंदगी में तनाव नहीं होगा। 
  • तनाव से सिर्फ हमारी मेंटल हेल्थ पर ही असर नहीं होता है, बल्कि हमारे पूरे शरीर पर होता है। 
  • स्ट्रेस हमारे शरीर को अंदर से खोखला बना देता है। जब आप अधिक तनाव लेते हैं, तो इससे हमारी कोशिकाओं की उम्र बढ़ने लगती है। जिसका असर बालों के रंग में भी साफतौर पर देखा जा सकता है। 
  • दरअसल, बालों का नेचुरल कलर मेलानोसाइट पिगमेंट के कारण होता है। यह बालों के स्टेम सेल में होता है।
  • जब हम अधिक स्ट्रेस में होते हैं, तो शरीर में नॉरपेनेफ्रिन का निर्माण होता है।

यह भी पढ़ें- बाल नहीं होंगे जल्‍दी सफेद, रोजाना करें सिर्फ ये 2 काम

  • how stress effects health
  • यह हार्मोन, मेलानोसाइट के काम में बाधा डालता है और जिसके कारण बाल समय से पहले सफेद होने लगते हैं। 
  • इसके अलावा बाल झड़ने के पीछे भी स्ट्रेस (स्ट्रेस को कैसे दूर करें) एक कारण हो सकता है।
  • स्ट्रेस से सिर्फ बालों पर ही असर नहीं होता है, बल्कि इससे स्किन पिगमेंटेशन भी हो सकता है।
  • अगर आप जरूरत से ज्यादा देर धूप में रहते हैं या फिर शरीर में न्यूट्रिशन्स की कमी है, तो इससे भी बाल सफेद हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Fatigue Causes: महसूस हो रही है ज्यादा थकान, तनाव हो सकता है इसकी वजह

 

 

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।