herzindagi
How many days after my period can I get pregnant by expert

पीरियड्स के कितने दिनों बाद कंसीव करने के चांसेज ज्यादा होते हैं? डॉक्टर से जानें

महिलाओं को कंसीव करने के लिए, अपने फर्टाइल डेज का पता होना जरूरी है। शरीर में आवश्यक न्यूट्रिएंट्स का होना, लाइफस्टाइल सही होना और ओव्युलेशन डेज के बारे में पूरी जानकारी जरूरी है। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-08-21, 11:35 IST

मां बनना हर औरत की जिंदगी का एक खूबसूरत पड़ाव होता है। आजकल कई कारणों से महिलाएं देर से मां बनने का फैसला ले रही हैं। इसके चलते, प्रेग्नेंट होने में कई बार मुश्किल आती है। शादी के कितने वक्त बाद बेबी प्लान करना है, यह बेशक किसी भी कपल का निजी फैसला है और पूरी तरह से कपल पर निर्भर करता है। लेकिन, जब भी आप कंसीव करने की प्लानिंग करें, तो आपको कुछ खास बातों का ध्यान रखना होगा। कई बार महिलाओं की कंसीव करने की कोशिश बार-बार फेल हो जाती है। इसके पीछे, शरीर में न्यूट्रिशन्स की कमी, लाइफस्टाइल सही न होना और हार्मोनल इंबैलेंस जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। वहीं, महिलाओं को कंसीव करने के लिए, अपने फर्टाइल डेज का पता होना जरूरी है। शरीर में जरूरी न्यूट्रिएंट्स का होना, लाइफस्टाइल सही होना और ओव्युलेशन डेज के बारे में पूरी जानकारी जरूरी है। पीरियड्स के कुछ दिन बाद प्रेग्नेंट होने के चांसेज ज्यादा होते हैं। ऐसा क्यो हैं और किस तरह आप इन दिनों को ट्रैक कर सकती हैं, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। इस बारे में डॉक्टर अदिति बेदी जानकारी दे रही हैं। वह, कंसल्टेंट गायनेकोलॉजिस्ट और आब्स्टिट्रिशन हैं।

पीरियड्स के कितने दिनों बाद कंसीव करने के चांसेज ज्यादा होते हैं?

menstrual cycle and health

  • हर महिला के लिए पीरियड साइकिल अलग होता है। जब आप प्रेग्नेंट होने की कोशिश कर रही हों, उस समय आपके लिए, पीरियड साइकिल को समझना बहुत जरूरी है।
  • पीरियड के पहले दिन को साइकिल की शुरुआत कहा जाता है। कुछ महिलाओं के लिए यह साइकिल 3-5 दिन, तो कुछ के लिए, 7 दिन भी हो सकती है।
  • एक्सपर्ट का कहना है कि पीरियड साइकिल खत्म होने के कुछ कुछ दिन बाद फर्टिलिटी बढ़ जाती है। इसलिए, कंसीव करना आसान होता है। 
  • अगले पीरियड से 14 दिन पहले महिलाओं को ओव्युलेशन होता है। ओव्युलेशन और इसके पहले के 5 दिन, कंसीव करने के चांसेज सबसे ज्यादा होते हैं। 
  • इसके लिए, आपको यह समझना भी जरूरी है कि आपके पीरियड्स रेगुलर हैं या इर्रेगुलर हैं। अगर पीरियड्स रेगुलर हैं, तो पीरियड्स आने के 14 दिन पहले का समय कंसीव करने के लिए सबसे बेहतर होता है। 
  • दरअसल, पीरियड्स आने के 15 दिन पहले ओव्युलेशन साइकिल शुरू होती है। इस दौरान सेक्शुअल रिलेशन से कंसीव करना आसान होता है।

यह भी पढ़ें- महिलाओं को कंसीव करने में मदद कर सकती है यह फर्टिलिटी बूस्टिंग ड्रिंक

sexual health and stress in women

  • एक्सपर्ट का कहना है कि आपको ओव्युलेशन कब होगा, यह इस बात पर निर्भर करेगा कि आपकी पीरियड साइकिल कितने दिन की है। अगर आपकी पीरियड साइकिल 28 दिन की है, तो आपको 14वें दिन ओव्युलेशन होगा।
  • वहीं, अगर साइकिल 35 दिन की है, तो ओव्युलेशन 21वें दिन के आस-पास होगा। इसलिए, सबसे पहले अपने साइकिल पर ध्यान दें।
  • पीरियड के बाद का यह वही समय है, जब कंसीव करने के चांसेज ज्यादा होते हैं।
  • ओव्युलेशन के बाद, एग केवल 12-24 घंटे सर्वाइव करता है। वहीं, स्पर्म महिला के अंदर 5 दिन तक रह सकता है।
  • ओव्युलेशन पीरियड के समय पर या इसके 2-3 दिन के गैप पर सेक्शुअल रिलेशन से प्रेग्नेंट होने के चांसेज बढ़ जाते हैं। इस दौरान, आप प्रेग्नेंसी प्लान कर सकती हैं।

यह विडियो भी देखें

 

महिलाओं को कंसीव करने के लिए, एक्सपर्ट की सलाह पर जरूर ध्यान देना चाहिए। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik, Shutterstock

 

यह भी पढ़ें- प्रेग्नेंसी में महिलाओं को कब से शुरू करना चाहिए योग, एक्सपर्ट से जानें

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।