Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:52 PM IST

जोड़ो के दर्द के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय, मिलेगा आराम

जोड़ों के दर्द से परेशान हैं, तो परेशानी को दूर करने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय। मिलेगा आपको आराम।
Updated:- 2021-02-09, 16:43 IST
about home remedies for joint pain

सर्दियों के मौसम में या फिर बदलते मौमम के चलते शरीर के जोड़ों में दर्द होना आम बात है। कभी-कभी अधिक वजन पड़ने के कारण या फिर किसी एक स्थान पर बैठे रहने से भी जोड़ों में दर्द होने लगता है। कभी-कभी ये दर्द इतना अधिक हो जाता है कि थोड़ी दूर चलने या किसी काम को करने पर कुछ अधिक ही तकलीफ होने लगती हैं। आमतौर, पर ये समस्या महिलाओं में कभी-कभी अधिक भी देखी जाती है। ऐसे में इसके इलाज के लिए कई बार महिलाएं घरेलू उपायों पर ध्यान देने लगती है। लेकिन, सही जानकारी न होने की वजह से गलत उपचार करने लगती है। ऐसे में अगर आप भी जोड़ों के दर्द से परेशान रहती हैं, तो आप इन घरेलू उपायों की मदद से उस परेशानी को आसानी से दूर कर सकती हैं। तो चलिए जानते हैं।

पपीता का सेवन करें

home remedies for joint pain inside

पपीता को जोड़ों के दर्द को दूर करने के लिए बेहतरीन उपाय माना जाता है। कहा जाता है कि इसके नियमित सेवन से शरीर के किसी भी जोड़े के दर्द को आसानी से दूर किया जा सकता है। पपीता में विटामिन-सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो किसी भी दर्द को दूर करने के लिए विटामिन-सी को कारगर माना जाता है। वैसे पेट और लीवर जैसी कई समस्यों को दूर करने के लिए भी पपीता को एक अच्छा फल माना जाता है। इम्यून सिस्टम के लिए भी इसे बेस्ट फल माना जाता है।

इसे भी पढ़ें:एक्‍सरसाइज से पहले वार्मअप करना क्‍यों है जरूरी? भाग्‍यश्री से जानें

पिपरमेंट ऑयल मालिश

आसपास ऐसे कई तेल है, जिनके नियमित मालिश के भी जोड़ों के दर्द को कुछ ही दिनों में दूर किया जा सकता है। कहा जाता है कि पिपरमेंट ऑयल के साथ नारियल के तेल को हल्का गुनगुना करके सुबह और शाम मालिश करने से दर्द को दूर किया जा सकता है। इसके लिए ध्यान रहे कि दोनों तेल की मात्रा बिल्कुल बराबर हो और हल्का गरम ज़रूर हो ये तेल। इसके साथ-साथ आपको नियमित एक्सरसाइज भी करते रहना चाहिए।

लहसुन है फायदेमंद

home remedies for joint pain inside

वर्षों में लहसुन को आयुर्वेद में इस्तेमाल किया जाता है। यहीं वजह है कि आज भी कई बीमारियों को दूर करने के लिए लहसुन का इस्तेमाल किया जाता है। कहा जाता है कच्चा लहसुन के सेवन करने से दर्द कुछ ही दिनों में आसानी से गायब हो जाती है। हां, इसके लिए सही मात्रा में सेवन करना ही ज़रूरी होता है। भारतीय घरों में दर्द के अलावा भी लहसुन को कई बीमारियों के लिए आज भी इस्तेमाल किया जाता है। वैसे, बिना लहसुन के कई भोजन का स्वाद भी फीका हो जाता है।

विटामिन डी

home remedies for joint pain inside

जोड़ों के दर्द में विटामिन-डी का एक अहम् रोल होता है। सर्दियों के मौसम में जोड़ों का दर्द महिलाओं के साथ अन्य लोगों में भी काफी देखा जाता है। ऐसे में सुबह की गुनगुनी घूप को लिया जाए तो इस परेशानी को कभी हद तक दूर किया जा सकता है। इसके साथ-साथ विटामिन-डी युक्त आहार को भी शामिल करना बेहद ज़रूरी होता है। इससे इम्‍यूनिटी भी ठीक रहती है और शरीर उर्जावान भी रहती है।

इसे भी पढ़ें:Fitness Expert Tips: घर पर बैठे-बैठे करें हाथों और कलाई की ये 5 आसान एक्‍सरसाइज

कोई लोगों का मानना है कि ब्रोकली के नियमित सेवन से भी गठिया में आराम मिलता है। इसके साथ-साथ ये भी कहा जाता है कि पानी में एप्पल साइडर विगिनर मिलाकर सेवन करने से भी दर्द को दूर किया जा सकता है। हालांकि, इन घरेलू उपायों से जोड़ों के दर्द को दूर तो किया जा सकता है। लेकिन, अधिक परेशानी के लिए आपको एक बार डॉक्टर से ज़रूर सलाह लेनी चाहिए। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@sa1s3optim.patientpop.com,cloudfront.net)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।