कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर शरीर के इन हिस्सों में होता है दर्द

कोलेस्ट्रॉल शब्द से आप सब वाकिफ होंगे। अक्सर लोग कोलेस्ट्रॉल को खराब मानते हैं लेकिन आपको बता दें कि यह शरीर में पाया जाने वाला मोम पदार्थ हानिकारक या बुरा नहीं है क्यों कि यह कोशिकाओं का निर्माण, हार्मोन बनाने सहित और भी कई कार्यों के लिए जरूरी है। लेकिन शरीर में इसकी मात्रा बढ़ जाती है तो हमारे लिए मुसीबत बन सकता है। इसके कारण हार्ट अटैक, स्ट्रोक का जोखिम बढ़ जाता है। वहीं जब शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है तो शरीर हमें बार बार संकेत देता है। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के कारण शरीर के कुछ हिस्सों में दर्द भी होता है। डॉ.गौरव गुप्ता इस बारे में जानकारी दे रहे हैं
कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर शरीर के इन हिस्सों में होता है दर्द
- अगर आपके सीने में दर्द हो रहा है तो इसे गैस का दर्द समझने की भूल न करें, यह हाई कोलेस्ट्रॉल का संकेत होता है। दरअसल जब नसों में प्लाक जमा होने लगता है तो बहुत ही मुश्किल से दिल तक खून पहुंचता है,इस वजह से सीने में दर्द महसूस होता है। आपको इस अगर लगातार दर्द महसूस हो रहा है तो फौरन डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
- पैरों में दर्द होना भी हाई कोलेस्ट्रॉल की निशानी है। शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर पैरों की धमनियों तक ब्लड फ्लो सही तरीके से नहीं हो पाता है इस वजह से पैरों में दर्द, झुनझुनी महसूस हो सकती है। इस स्थिति में भी आपको डॉक्टर से मिलना चाहिए।
यह भी पढ़ें-क्या आपको भी बार-बार बर्फ खाने का मन करता है? हो सकता है इस बीमारी का संकेत
- बाजुओं में होने वाले दर्द को लोग मामूली अकड़न समझ कर नजरअंदाज कर देते हैं लेकिन यह भी हाई कोलेस्ट्रॉल की निशानी है। जब खून में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा ज्यादा हो जाती है तो हाथों की ब्लड वेसल्स में खून की सप्लाई प्रभावित होती है इस वजह से भी आपको बाजुओं में दर्द का सामना करना पड़ता है। बेहतर यही होगा की आप डॉक्टर से मिल लें।
- जबड़े के मूवमेंट में असुविधा, टाइटनेस महसूस होता है या जबड़े में तेज दर्द होता है तो भी यह हाई कोलेस्ट्रॉल का संकेत होता है। यह दर्द ज्यादातर एनजाइना से जुड़ा है। यह हृदय के हिस्से में खराब रक्त प्रवाह से उत्पन्न होता जो छाती के साथ ही जबड़े में भी महसूस हो सकता है।
यह भी पढ़ें-बरसात में बढ़ जाता है चिकनगुनिया का जोखिम,जानें लक्षण और बचाव के उपाय
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।