World Hypertension Day: सिर्फ नमक नहीं ये हैं ब्लड प्रेशर के छुपे हुए दुश्मन, जानिए किन कारणों से बढ़ सकता है बीपी?

आजकल भागदौड़ से भरी जिंदगी में लोगों को बीमारियां तेजी से घेरने लगी हैं। युवा भी बीपी और शुगर जैसी दिक्कतों का शिकार हो रहे हैं। हाई बीपी आजकल काफी आम हो गया है। इसे साइलेंट किलर भी कहा जाता है, क्योंकि इसके लक्षण लंबे समय तक नजर नहीं आते हैं। ऐसे में इसके बारे में जागरूक होना बहुत जरूरी है। हर साल 17 मई को वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे (World Hypertension Day 2026) मनाया जाता है, ताकि लोगों को इस बीमारी से जुड़ी जरूरी जानकारी मिल सके। बीपी के बढ़ने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। काफी लोगों को लगता है कि डाइट में ज्यादा नमक को शामिल करने से बीपी बढ़ जाता है, लेकिन बात सिर्फ इतनी नहीं है। हाई बीपी के पीछे और भी कई ऐसे कारण होते हैं, जिनके बारे में ज्यादातर लोगों को जानकारी नहीं होती है। चलिए इनके बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। इस बारे में Dr. Gautam Rege, Consultant- Interventional Cardiologist, Jupiter Hospital, Thane जानकारी दे रहे हैं।
हाई बीपी के पीछे हो सकते हैं ये कारण

- आजकल हम सभी किसी न किसी बात को लेकर तनाव में हैं। डेडलाइन, काम का प्रेशर, परिवार की चिंता और कम नींद समेत कई वजहों से स्ट्रेस लेवल बढ़ने लगता है।
- जब हम अधिक तनाव में होते हैं, तो शरीर में कोर्टिसोल लेवल बढ़ जाता है और इसकी वजह से ब्लड वेसल्स टाइट होने लगती हैं और इसका असर बीपी और हार्ट हेल्थ पर होता है।
- कई लोगों को लगता है कि हमें तनाव की आदत है या लंबे समय से हम तनाव में हैं, तो इसकी वजह से हमारी सेहत खराब नहीं होती है, लेकिन ऐसा नहीं है। क्रॉनिक स्ट्रेस का सीधा असर आपकी बीपी रीडिंग पर होता है।
- नींद की कमी के कारण भी आपका बीपी बढ़ सकता है। असल में जब हम सोते हैं, तो हमारा शरीर खुद को रिपेयर करता है और जब शरीर को पर्याप्त आराम नहीं मिल पाता है, तो इसका असर बीपी लेवल पर होता है।
- चाय या कॉफी का ज्यादा सेवन भी आपका बीपी बढ़ा सकता है। लंबे समय तक अगर आप ज्यादा कैफीन या एनर्जी ड्रिंक्स लेती हैं, तो इसकी वजह से हमारी बॉडी पर असर होता है।
यह भी पढ़ें- तेज गर्मी में क्यों बढ़ता-घटता है बीपी और शुगर लेवल? डॉक्टर से समझें

- ओवर-द-काउंटर पेनकिलर या अन्य कई सप्लीमेंट्स लेने से भी ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। अक्सर लोग इन्हें लेने से पहले नहीं सोचते हैं, लेकिन इससे शरीर के कई फंक्शंस प्रभावित होते हैं।
- लंबे समय तक एक जगह बैठे रहने से भी मेटाबॉलिज्म धीमा होता है और ब्लड वेसल्स संकुचित होने लगती हैं। ऐसे में रोजाना कुछ देर एक्सरसाइज करना बहुत जरूरी है।
- बात अगर खान-पान की करें, तो सिर्फ नमक वाले स्नैक्स का सेवन ही नहीं, बल्कि शुगर और कार्ब्स का सेवन भी मोटापा और इंसुलिन रेजिस्टेंस को बढ़ा सतता है और इसकी वजह से भी बीपी बढ़ सकता है।
यह भी पढ़ें- High BP का शिकार क्यों बन रहे युवा? ये गलतियां हो सकती हैं जिम्मेदार
एक्सपर्ट का कहना है कि बीपी को नियमित रूप से मॉनिटर जरूर करें। अगर आपका बीपी हाई या लो रहने लगे, तो बिना देर किए डॉक्टर की सलाह लें। हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।