Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:35 AM IST

ट्रेन का कंबल महीने में धुलता है 1 बार, जिससे सेहत होती है खराब

ट्रेन में यात्रियों को मुहैया कराया जाने वाला ब्लैंकेट महीने में एक बार धुलता है। अगर आप भी अक्सर ट्रेन से सफर करते हैं तो जान लीजिए इसके नुकसान
Updated:- 2024-12-03, 17:15 IST
image

ट्रेन के एसी कोच में आप सभी ने सफल जरूर किया होगा। इसमें यात्रियों की सुविधा के लिए कंबल, चादर तकिए दिए जाते हैं। अब तक हमें ऐसा लगता था की ट्रेन में मिलने वाला कंबल साफ सुथरा होता है लेकिन रेलवे की तरफ से बताया गया है कि इन कंबलों को महीने में एक बार धोया जाता है। जरूरत पड़ने पर 15 दिनों में धोया जाता है। इस जानकारी के बाद से हेल्थ और हाइजीन को लेकर सवाल बना हुआ है। क्योंकि एक ही कंबल को न जाने कितने लोग इस्तेमाल करते हैं। चलिए जानते हैं इससे क्या-क्या नुकसान हो सकता है।

महीने में 1 बार धुलने वाला ट्रेन का कंबल सेहत करता है खराब

health risks of dirty train blankets (2)

इससे एलर्जी रिएक्शन हो सकता है। धूल गंदगी और एलर्जी उत्पन्न करने वाले तत्व कंबल में जमा हो सकते हैं जिसके कारण छींक खांसी या त्वचा पर रैशेज पैदा हो सकती है, खासकर उन व्यक्तियों को जिनकी त्वचा संवेदनशील है और जिन्हें सांसों से जुड़ी समस्याएं हैं।

गंदे कंबल के संपर्क में आने से धूल के किटाणुओं और फफूंद के बिजाणुओं के कारण अस्थमा या ब्रोंकाइटिस जैसी सांसों से संबंधित समस्याएं बढ़ सकती है।

ऐसे कंबल में बैक्टीरिया कवक और वायरस जमा हो सकते हैं जिससे सर्दी, फ्लू, फंगल इन्फेक्शन का खतरा बढ़ सकता है। गंदे बिस्तर क्रॉस कॉन्टेमिनेशन के लिए आदर्श वातावरण होते हैं।

गंदे कंबल के साथ लंबे समय तक संपर्क में रहने से इरिटेंट या एलर्जिक कॉन्टैक्ट डर्मेटाइटिस हो सकता है, जिससे त्वचा पर लालिमा खुजली या सूजन हो सकती है।

कंबल से निकलने वाले धूल और एलर्जी आंखों में जलन पैदा कर सकते हैं जिससे कंजेक्टिवाइटिस हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें-सफेद डिस्चार्ज के साथ पेट में दर्द क्यों होता है?

train blanket hygiene


जिन लोगों को एक्जिमा, क्रॉनिक पल्मोनरी डिजीज जैसी समस्या होती है वह गंदे कंबल के संपर्क में आने से लक्षण में बढ़ोतरी महसूस कर सकते हैं। मान लीजिए किसी एक व्यक्ति ने कंबल का इस्तेमाल किया और उसे किसी तरह की एलर्जी है,फिर दूसरे व्यक्ति ने भी कंबल का इस्तेमाल किया तो इससे दूसरा व्यक्ति संक्रमित हो सकता है।

गंदे कंबल का इस्तेमाल करने से व्यक्ति असुविधा महसूस कर सकता है। एंग्जायटी, चिंता, चिड़चिड़ापन जैसे लक्षण महसूस हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें-कैंसर का खतरा बढ़ाते हैं ये 3 तरह के इंफेक्शन

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।