Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:36 AM IST

सेहतमंद रहने में मदद कर सकता है Grounding, जानें फायदे

क्या आपको मालूम है कि आप हर रोज 30 मिनट खुद को जमीन से जोड़ते हैं, रेत में चलते हैं या घास पर टहलते हैं तो इससे सेहत को कितना फायदा मिलता है। दरअसल इसे हम ग्राउंडिंग के नाम से जानते हैं,जो आपको कई लाभ पहुंचा सकता है।
Updated:- 2024-12-04, 12:25 IST
image

लेकिन ग्राउंडिंग का मतलब होता है नंगे पांव, घास, रेत या मिट्टी के संपर्क में पैरों को लाना। यह ऐसा नेचुरल तरीका है जिससे शरीर को कई तरह से लाभ मिल सकता है। इससे आप सेहतमंद बन सकते हैं। आजकल ग्राउंडिंग को लोग काफी ज्यादा फॉलो कर रहे हैं। चलिए हेल्थ एक्सपर्ट लवनीत बत्रा से जान लेते हैं ग्राउंडिंग के क्या-क्या फायदे हो सकते हैं।

ग्राउंडिंग के फायदे

earthing

  • ग्राउंडिंग से आपकी नींद में सुधार हो सकता है। जब आप जमीन से जुड़ते हैं तो आपके शरीर का स्ट्रेस हार्मोन स्थिर हो जाता है, जिससे आपको शांति का एहसास होता है। आपकी नींद की गुणवत्ता बेहतर होती है।
  • ग्राउंडिंग से शरीर में रक्त का संचार बेहतर होता है, जिससे सूजन और दर्द को कम करने में मदद मिलती है। क्रॉनिक दर्द में आराम मिलता है। ब्लड प्रेशर को मेंटेन करने में मदद मिलती है।
  • इससे आपका तनाव कम होता ह।  जब आप जमीन से खुद को जोड़ते हैं, जमीन की ऊर्जा आपके अंदर आती है तो एक पॉजिटिव एनर्जी का संचार होता है। यह आपके दिमाग को ताजगी और ठंडक का अनुभव दिलाता है। कभी आप थके हो और तब नंगे पांव रेत या घास पर चल कर देखिए आपको बेहद शांति और ताजगी का एहसास होगा ।

यह भी पढ़ें-सफेद डिस्चार्ज के साथ पेट में दर्द क्यों होता है?

ground benefits for health

  • ग्राउंडिंग आपके हार्ट रेट में सुधार ( Increase heart rate variability) करता है जिससे हृदय स्वास्थ्य को काफी फायदा मिलता है।
  • ग्राउंडिंग से आपका घाव जल्दी ठीक होता है। शरीर की नेचुरल मरम्मत करने की प्रक्रिया को बढ़ावा मिलता है जिससे आप जल्दी रिकवर हो जाते हैं।
  • इसके अलावा यह दिन रात के कॉर्टिसोल चक्र को सामान्य करता है। यह हार्मोन असंतुलन को ठीक करने में मददगार होता है

यह भी पढ़ें-ट्रेन का कंबल महीने में धुलता है 1 बार, जिससे सेहत होती है खराब

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।