Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:15 AM IST

सोने से पहले बादाम का दूध पीने से क्या होता है?

सोने से पहले अधिकतर लोग दूध पीते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि सोने से पहले बादाम वाला दूध पीने से क्या फायदे होते हैं।
Updated:- 2024-12-04, 11:41 IST
image

जिस तरह से हमारे शरीर को अच्छे खान-पान की जरूरत होती है ठीक उसी प्रकार से शरीर को अच्छी नींद की भी जरूरत होती है। सेहतमंद जीवन जीने के लिए हर व्यक्ति को रोज कम से कम 8 से 9 घंटे की नींद लेना जरूरी होता है। हालांकि कुछ ऐसे भी लोग हैं जो नींद की समस्या से जूझ रहे हैं। वह बिस्तर पर तो चले जाते हैं लेकिन नींद नहीं आती है। ऐसे लोगों को सोने से पहले बादाम का दूध पीना चाहिए। ऐसा हेल्थ एक्सपर्ट लवनीत बत्रा बताती है चलिए जानते हैं सोने से पहले बादाम का दूध पीने के क्या फायदे हो सकते हैं?

सोने से पहले बादाम का दूध पीने से क्या होता है?

glass-milk-with-badam

एक्सपर्ट बताती है कि बादाम का दूध पीने से आपकी नींद में सुधार हो सकता है। दरअसल बादाम का दूध नेचुरल नींद प्रेरक हार्मोन और खनिजों से भरपूर होता है जैसे ट्रिप्टोफैन, मेलाटोनिन, मैग्नीशियम। आपको बता दें कि ट्रिप्टोफैन एक जरूरी अमीनो एसिड है जो शरीर में सेरोटोनिन और मेलाटोनिन का प्रोडक्शन बढ़ता है। सेरोटोनिन एक हैप्पी हार्मोन है जबकि मेलाटोनिन नींद को नियंत्रित करने में मदद करता है। इसलिए सोने से पहले बादाम का दूध पीने से नींद की गुणवत्ता बेहतर हो सकती है।

इसके अलावा इसमें मैग्नीशियम होता है जो तंत्रिका तंत्र को शांत करने में मदद करता है। इससे आप तनाव और चिंता में राहत पा सकते हैं। जब तनाव कम होता है तो खुद बा खुद आराम से सो जाते हैं। यह ब्रेन सेल्स को रिपेयर करने का काम करता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो ब्रेन को ऑक्सीडेटिव क्षति से बचाते हैं। ओवरऑल इससे ब्रेन फंक्शन अच्छा होता है।

यह भी पढ़ें-सूखी खांसी में इस मसाले को जलाकर खाएं, मिलेगा आराम

sleep

इसके अलावा यह दूध त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। हड्डियों को भी मजबूती प्रदान करता है। आपको ऊर्जा भी मिलती है।

यह भी पढ़ें-क्‍या होती है Anti inflammatory डाइट? जिसके जरिए विद्या बालन ने घटाया वजन

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।