Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:17 AM IST

गर्मियों में कीवी फल का जूस है बेहद फायदेमंद, ऐसे ड्रिंक करें तैयार

गर्मियों में कीवी फल का सेवन बेहद लाभदायक माना जाता है। यहां जानिए इसके फायदे और कीवी फल का जूस बनाने की विधि।
Updated:- 2021-04-23, 16:09 IST
kiwi

कीवी फल स्वाद में खट्टा-मीठा होता है। यह स्वादिष्ट फल बाजार में सालभर मिलता है। गर्मियों के मौसम में कीवी फल का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसका सेवन शरीर को ठंडा रखता है। कीवी फल में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसमें कैलोरी बहुत कम पाई जाती है। कीवी का सेवन वजन कम करने और पाचन तंत्र को सही रखने में भी मददगार है।

आज के अपने आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि 100 ग्राम किवी फल में कितनी मात्रा में तत्व पाए जाते हैं। इसके अलावा कीवी फल खाने से शरीर को कौन-कौन से फायदे होते हैं। साथ ही गर्मियों में कीवी फल से कैसे ड्रिंक बनाकर पीने स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है।

100 ग्राम कीवी फल में पोषक तत्व

kiwi image

कैलोरी की मात्रा- 61

फैट- 0.5

सोडियम- 3 मिलीग्राम

कार्बोहाइड्रेट की मात्रा- 15 ग्राम

शुगर- 9 ग्राम

फाइबर- 3 ग्राम

प्रोटीन- 1.1 ग्राम

इसे भी पढ़ें:गर्मियों में जरूर करें अंगूर का सेवन, एक्सपर्ट ने बताए फायदे

कीवी के सेवन से होने वाले फायदे

वजन होता है कम

कीवी फल में विटामिन सी, कैल्शियम, पोटैशियम और फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके सेवन से वजन कम करने में मदद मिलती है।

पाचन तंत्र होता है मजबूत

कीवी फल का जूस पीने से पाचन तंत्र ठीक से काम करता है और पेट की समस्याएं दूर होती हैं। इसके सेवन से कब्ज और गैस की समस्या दूर होती है। गर्मियों में रोजाना कीवी का सेवन बेहद फायदेमंद है।

इम्यून सिस्टम होता है मजबूत

कीवी का जूस इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। जिससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इसके अलावा यह डायबिटीज और हृदय रोग के लिए भी फायदेमंद है।

इसे भी पढ़ें:अगर रात में बार-बार टूटती है नींद तो एक्सपर्ट के बताए ये टिप्स करेंगे मदद

ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल

कीवी के जूस में मैग्नीशियम और पोटैशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके सेवन से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है।

आंखों के लिए है फायदेमंद

अगर आप लैपटॉप पर ज्यादा करते हैं और आपकी आंखों पर ज्यादा जोर पड़ता है। ऐसे में कीवी का जूस बेहद फायदेमंद है। इससे विजन लॉस की समस्या से भी बचाव होता है।

प्लेटलेट्स बढ़ाने में मददगार

प्लेटलेट्स कम होने पर कीवी का सेवन करने की सलाह दी जाती है। इसके सेवन से शरीर में प्लेटलेट्स तेजी से बढ़नी लगती हैं।

कीवी ड्रिंक के लिए सामग्री

kiwi juice

कीवी- 2

खीरा- 1

धनिया पाउडर पीसा- 1 चम्मच

कीवी ड्रिंक बनाने की विधि

सबसे पहले कीवी को अच्छे से छील लें।

उसके बाद कीवी के टुकड़ें कर लें।

फिर खीरे को छीलकर काट लें।

इसके बाद कीवी और खीरे को मिक्सर में डालकर पेस्ट तैयार करें।

फिर जरूरत के अनुसार पेस्ट में पानी मिलाएं।

इसके बाद इसमें धनिया पाउडर डालें और मिक्स कर लें।

लीजिए अब तैयार है कीवी का टेस्टी और हेल्दी ड्रिंक

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे जरूर शेयर करें। इस तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।