Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:46 AM IST

प्रेग्नेंसी में नजर आ रहे हैं ये 6 संकेत, तुरंत करें डॉक्टर का रूख

प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं के शरीर में काफी बदलाव होते हैं। एक नन्ही सी जान आपके अंदर सांस ले रही है, ऐसे में शरीर में इस दौरान कई बदलाव नजर आते हैं। इस समय पर कई बार महिलाएं कई बातों को लेकर कंफ्यूज भी हो जाती हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान कुछ ऐसे संकेत भी होते हैं, जो किसी परेशानी की तरफ इशारा करते हैं, ऐसे में इन पर ध्यान देना जरूरी है।
Updated:- 2026-04-23, 16:11 IST
danger signs in pregnancy

प्रेग्नेंसी में किसी भी महिला को अपना खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। इस समय शरीर में कई हार्मोनल बदलाव होते हैं। प्रेग्नेंसी में नजर आने वाले कुछ संकेत ऐसे होते हैं, जिन पर हर महिला को तुरंत ध्यान देना चाहिए वरना दिक्कत हो सकती है। एक्सपर्ट का कहना है कि अगर आपको इनमें से कोई भी संकेत नजर आए, तो आपको घबराना नहीं है, लेकिन बिना देर किए डॉक्टर का रूख करना जरूरी है। चलिए इन संकेतों के बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारीDr. Anusha Rao P, Consultant Obstetrician, Gynecologist, Laparoscopic & Robotic Surgeon, Yashoda Hospitals Hyderabad जानकारी दे रही हैं।

प्रेग्नेंसी में नजर आएं ये संकेत तो बिल्कुल न करें नजरअंदाज

वजाइनल ब्लीडिंग

bleeding after physical relation reasons
अगर आपको वजाइना से ब्लीडिंग हो रही है, तो आपको डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। प्रेग्नेंसी के शुरुआती हफ्तों में हल्की स्पॉटिंग होना नॉर्मल है, लेकिन अगर ज्यादा ब्लीडिंग हो रही है और खासकर 12 हफ्तों के बाद आपको वजाइना से ब्लीडिंग हो रही हो, तो ये मिसकैरेज, एक्टोपिक प्रेग्नेंसी या कई और दिक्कतों का संकेत हो सकता है। ऐसे में डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

पेट में तेज दर्द

प्रेंग्नेंसी के दौरान पेट के एक साइड में दर्द या ऐंठन एक्टोपिक प्रेग्नेंसी, समय से पहले प्रसव या प्लेसेंटल एब्रप्शन के संकेत हो सकते हैं। कई बार महिलाएं इसे गैस समझकर इस पर ध्यान नहीं देती हैं, लेकिन आपको ऐसा बिल्कुल नहीं करना है। पेट में दर्द महसूस होने पर डॉक्टर से जरूर बात करें।

सूजन आना

प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर के किसी हिस्से में सूजन आ जाना भी सही नहीं है। खासतौर पर अगर आपको हाथों या चेहरे पर सूजन महसूस हो, तो ये इसके पीछे हाई बीपी की वजह से होने वाली एक हेल्थ कंडीशन हो सकती है। इससे स्ट्रोक का खतरा भी बढ़ सकता है, इसलिए डॉक्टर की सलाह जरूरी है।

सिर में तेज दर्द

headache in pregnancy
अगर आपको सिर में तेज दर्द महसूस हो या धुंधला दिखाई दे या फिर स्पॉट्स नजर आएं, तो भी डॉक्टर से जरूर मिलें। इसे नॉर्मल समझने की गलती न करें।

मूवमेंट में कमी

अगर आपको पेट के अंदर बच्चे के मूवमेंट में कमी महसूस हो, तो इसे बिल्कुल नजरअंदाज न करें। खासकर 24 हफ्तों के बाद बच्चे के किक मारने में कमी महसूस हो, तो इस पर ध्यान देना चाहिए। एक्सपर्ट का कहना है कि अगर आपका बच्चा 2 घंटे में 10 बार से भी कम हलचल कर रहा है, तो ये चिंता का विषय हो सकता है। हालांकि, ये सभी महिलाओं के लिए अलग-अलग हो सकता है, लेकिन फिर भी डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़ें- बच्चेदानी में खराबी होने पर नजर आते हैं ये लक्षण, अगर आपको हों महसूस तो तुरंत भागें डॉक्टर के पास

तेज बुखार

ठंड लगना, तेज बुखार आना, स्मेली डिस्चार्ज होना, इंफेक्शन का संकेत हो सकता है, जो आपके और होने वाले बच्चे दोनों के लिए खतरनाक हो सकता है। ऐसे में इस पर जरूर ध्यान दें।

यह है एक्सपर्ट की राय

Dr.-Anusha-Rao-P


यह भी पढ़ें- प्रेग्नेंसी की शुरुआत में होने वाली ब्लीडिंग कब नॉर्मल और कब खतरे की घंटी? डॉक्टर से जानें

 

एक्सपर्ट का कहना है कि सभी महिलाओं का शरीर प्रेग्नेंसी में अलग-अलग तरीके से रिएक्ट करता है, लेकिन फिर भी अगर आपको इनमें से कोई संकेत नजर आ रहा है, तो डॉक्टर से बात कर लेना सही रहेगा। इसके लिए अगली अपॉइंटमेंट का इंतजार न करें। हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।