Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:17 AM IST

इयर वैक्स का कलर बता देता है कि कैसी है आपकी हेल्थ

कान का वैक्स आप अक्सर क्लीन कर देती होंगी लेकिन इसी वैक्स से आप जान सकती हैं कि आपकी हेल्थ कैसी है। अलग-अलग रंगों से आपकी सेहत के बारे में पता चल जाता है।
Updated:- 2018-05-17, 15:09 IST
ear wax main

आपके इयरवेक्स से आपकी हेल्थ का अंदाजा लगाया जा सकता है। दरअसल आपकी हेल्थ के अनुसार आपके इयरवेक्स का कलर चेंज होता रहता है और इसी के आधार पर आप आसानी से पहचान सकती हैं कि आप हेल्दी हैं या नहीं। इयर वेक्स हमारी सेहत के बारे में काफी कुछ बताता है। हालांकि हम स्वेब या इयरबड से हर थोड़े दिन में अपने कान साफ कर लेते हैं, बिना इस बात पर ध्यान दिए कि उसका रंग कैसा है। अगर शरीर में कोई प्रॉब्लम हो रही है तो ये इयर वैक्स आपको तरह तरह से संकेत दे सकता है। आपके लिए एक अच्छी बात ये है कि आप क्यू टिप के जरिए अपने इयर वैक्स का कलर पहचान सकती हैं। आइए जानें कि कौन से कलर के इयरवैक्स का क्या मतलब है

ग्रे कलर का इयरवैक्स

ear wax inside

अगर कान से ग्रे कलर का वैक्स निकल रहा है तो इसमें बहुत चिंता करने की बात नहीं है क्योंकि यह सिर्फ कान में आई हुई धूल होती है। दिल्ली, लखनऊ, मुंबई जैसे शहरों में जहां पॉल्यूशन काफी बढ़ रहा है, कान में डस्ट पार्टिकल्स का जाना सामान्य बात है। इसीलिए ग्रे कलर का वैक्स निकलना पूरी तरह से सामान्य बात है।

इयरवैक्स के साथ खून के धब्बे

ear wax inside

अगर आपके कान में इयरबड डालने पर हल्के से ब्लड स्पॉट दिखाई दें तो इसका मतलब है कि आपके इयरड्रम पर घाव है। मुमकिन है कि ऐसी स्थिति किसी इन्फेक्शन की वजह से हो, जिससे सुनाई देना बंद होने की स्थिति भी आ सकती है।

कत्थई रंग का इयरवैक्स

ear wax inside

अगर आपके कान से कत्थई रंग का ढेर सारा वैक्स निकल रहा है तो इसका मतलब है कि आप बहुत ज्यादा स्ट्रेस में हैं। ऐसे में आपको पूरी तरह से स्वस्थ होने के लिए खुद को रेस्ट देने की जरूरत है।

काले रंग का इयरवैक्स

ear wax inside

अगर आपके कान से निकलता कभी-कभार वैक्स काले रंग का निकलता है तो इसमें कोई बड़ी बात नहीं है। लेकिन अगर आपके कान में खुजली होती है और इस खुजली से आप बुरी तरह परेशान हो जाती हैं तो आपको डॉक्टर को दिखाने की जरूरत है। मुमकिन है कि ये फंगल इन्फेक्शन हो। 

सफेद रंग का इयर वैक्स

ear wax inside

अगर आपके कान से सफेद इयरवैक्स निकल रहा है तो इसका मतलब ये है कि आपमें विटामिन और माइक्रो एलीमेंट्स की कमी है, मुमकिन है कि आपमें आयरन और कॉपर की कमी हो।

बदबू वाला इयर वैक्स

ear wax inside

अगर आपके इयर वैक्स से बदबू आ रही है तो हो सकता है कि आपके कान में इन्फेक्शन हो। अगर आपको कान से स्मैल के साथ-साथ कुछ कंपन भी सुनाई देता है तो आपको तुरंत किसी इएनटी स्पेशलिस्ट को दिखाना चाहिए।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।