पीरियड्स के दिनों में महिलाओं को कई तरह की दिक्कतें होती हैं। इस समय पर ब्लीडिंग के अलावा दर्द, ऐंठन, मूड स्विंग्स और भी कई परेशानियों से महिलाएं दो-चार होती हैं। इन दिनों में सेक्शुअल रिलेशन सही है या नहीं, इसे लेकर भी महिलाओं के मन में काफी उधेड़बुन रहती है। आप इन दिनों में इंटिमेसी को लेकर कंफर्टेबल हैं या नहीं, ये पूरी तरह से आप पर निर्भर करता है। लेकिन, अगर आप इन दिनों में सेक्शुअल रिलेशन से होने वाले इंफेक्शन को लेकर डर रही हैं, तो इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। क्या इस समय पर आपका शरीर यूटीआई और एसटीडी के लिए ज्यादा प्रोन होता है, इन सवालों के जवाब डॉक्टर से समझते हैं। यह जानकारी डॉक्टर अदिति बेदी दे रही हैं। वह कंसल्टेंट गायनेकोलॉजिस्ट और आब्स्टिट्रिशन हैं।
क्या पीरियड्स के दिनों में सेक्शुअल रिलेशन से इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है?
- एक्सपर्ट का कहना है कि पीरियड्स के दिनों में आप सेक्शुअल रिलेशन को लेकर कंफर्टेबल हैं या नहीं, यह पूरी तरह से आपके और आपके पार्टनर की च्वॉइस पर निर्भर करता है।
- अगर बात इन दिनों में सेक्शुअल रिलेशन से होने वाले इंफेक्शन की करें, तो डॉक्टर का कहना है कि इन दिनों में इंफेक्शन की संभावना ज्यादा रहती है। हालांकि, ऐसा जरूरी नहीं है कि इन दिनों में सेक्शुअल रिलेशन से आपको यूटीआई और एसटीडी होना तय है, लेकिन खतरा बेशक ज्यादा होता है।
- इस समय पर सर्विक्स थोड़ा ज्यादा खुला होता है। ऐसे में बैक्टीरिया के यूट्रस में पहुंचने का खतरा अधिक रहता है। वहीं, पीरियड ब्लड भी बैक्टीरिया के पनपने के लिए एक मीडियम की तरह काम करता है।
- इस समय पर सेक्शुअल रिलेशन से बैक्टीरिया, यूट्रस और यूरिनरी ट्रैक्ट तक पहुंच सकते हैं। इस वजह से यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (UTI), बैक्टीरियल वेजिनोसिस या पेल्विक इंफ्लेमेटरी डिजीज (PID) और सेक्शुअली ट्रांसमिटेड डिजीज (STD)जैसी बीमारियों का खतरा रहता है।
यह भी पढ़ें- सेक्शुअल रिलेशन के बाद महिलाएं न करें ये गलतियां, सेहत को हो सकता है नुकसान
- एक्सपर्ट का कहना है कि अगर इस समय पर आप सेक्शुअल रिलेशन रख रही हैं, तो आपको हाइजीन का खास ख्याल रखना चाहिए। इस समय पर महिलाओं की इम्यूनिटी भी कमजोरी होती है और थकान भी अधिक हो सकती है।
- इस समय पर वजाइना की स्किन भी अधिक सेंसिटिव होती है। ऐसे में इंटिमेसी के दौरान जलन या चोट लगने की संभावना भी हो सकती है।
- डॉक्टर का कहना है कि इस समय पर अगर आप इंटिमेट हो रही हैं, तो आपको कंडोम का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए, हाइजीन का ध्यान रखना चाहिए और अगर कोई भी दिक्कत महसूस हो, तो एक्सपर्ट की सलाह जरूर लेनी चाहिए।
यह भी पढ़ें- बच्चे के जन्म के बाद रिश्ते में इंटिमेसी हो गई है कम? सेक्शुअल रिलेशन मजबूत बनाने में काम आएंगे ये टिप्स
पीरियड्स के दौरान सेक्शुअल रिलेशन के विषय में एक्सपर्ट की सलाह पर जरूर ध्यान दें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों