Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:40 AM IST

क्या सच में तनाव लेने से हाइपरटेंशन होता है ?

क्या सच में बहुत ज्यादा टेंशन लेने से हाइपरटेंशन की शिकायत होता है। आइए इस बारे में जानते हैं हेल्थ एक्सपर्ट से
Updated:- 2024-12-13, 14:01 IST
image

तनाव हमारी सेहत के लिए सही नहीं है,इससे ओवरऑल हेल्थ पर असर पड़ता है। अक्सर कहा जाता है कि हाई टेंशन यानी ज्यादा तनाव से हाइपरटेंशन होता है। लेकिन क्या यह सच है, इस बारे में एम्स की डॉक्टर प्रियंका सहरावत ने इंस्टाग्राम पर जानकारी साझा कर दी है। चलिए जानते हैं क्या कहना है उनका इसपर

क्या सच में तनाव लेने से हाइपरटेंशन होता है ?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr.Priyanka Sehrawat (@docpriyankasehrawat)

एक्सपर्ट बताती हैं कि तनाव सीधे तौर पर हाइपरटेंशन का कारण नहीं होते हैं, लेकिन यह रक्तचाप को बढ़ा सकते हैं। एक्सपर्ट बताती हैं कि जब आप तनाव लेते हैं तो आपके शरीर में कुछ मॉलिक्यूल्स सक्रिय हो जाते हैं जो रक्त वाहिकाओं पर असर डालते हैं। हाइपरटेंशन में वर्ड टेंशन इस्तेमाल हुआ है इसका मतलब होता है स्ट्रेचेबिलिटी यानी कितना प्रेशर आपके ब्लड वेसेल्स के वॉल पर लग रहा है जब हार्ट ब्लड को आपके ब्लड वेसल्स में पुश करता है। जब पुश करने की लिमिट क्रॉस होने लगती है तब इसे हाइपरटेंशन हो जाता है।

एक्सपर्ट बताती हैं कि अगर आपको हाई बीपी की समस्या है तो स्ट्रेस से कहीं ज्यादा, हाई कोलेस्ट्रॉल, डायबिटीज, स्मोकिंग, अल्कोहल, ओबेसिटी, फैमिली हिस्ट्री  रक्तचाप को बढ़ाने के लिए जिम्मेदार होते हैं।  अगर आपको हाई बीपी की समस्या है तो आप सही लाइफस्टाइल अपनाकर इस पर काबू पा सकते हैं।

यह भी पढ़ें-3 दिन से कम पीरियड्स होने के चलते खुद को मानती हैं लकी? शरीर में इन बड़ी गड़बड़ियों का हो सकता है इशारा

डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल खून की नलियों को प्लॉक बनाकर हार्ड कर देते हैं जिससे ब्लड को पुश करना पड़ता है।

हाई बीपी से कैसे बचें?

bp-and-cholesterol

  • वॉक और एक्सरसाइज
  • नमक की मात्रा कम लें
  • फाइबर रिच डाइट
  • ब्रिस्क वॉक

यह भी पढ़ें-पीरियड्स के दिनों में वजाइना में दर्द क्यों होता है? डॉक्टर से जानें

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

Image Credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।