Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:06 AM IST

क्या लोहे के बर्तन में खाना पकाने से खून की कमी हो जाती है दूर?

क्या लोहे की कड़ाही या बर्तन में खाना बनाने से शरीर में खून की कमी दूर हो जाती है। आइए जानते हैं रिसर्च रिपोर्ट क्या कहती है।
Updated:- 2024-03-21, 13:06 IST
cooking in iron vessels increase iron

सेहतमंद रहने के लिए सही खानपान जरूरी होता है। शरीर में पोषक तत्वों की कमी को पूरी करने के लिए हमें अपनी थाली में आयरन, कैल्शियम,विटामिन और मिनरल्स से भरपूर खाद्य पदार्थ शामिल करने की सलाह दी जाती है। वहीं कुछ लोगों का मानना होता है कि पोषक तत्वों की जरूरत को पूरा करने में खाना बनाने वाले बर्तनों की भी बड़ी अहम भूमिका होती है। कहा जाता है कि लोहे के बर्तन में खाना पकाने से शरीर में खून की कमी दूर होती है। क्या ऐसा सच में होता है ?

क्या लोहे के बर्तन में खाना पकाने से खून की कमी हो जाती है दूर? 

hb

एनसीबीआई की रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि लोहे के बर्तन में खाना बनाने से आयरन की मात्रा बढ़ती है और ऐसे खून की कमी दूर होती है। अगर आप एनीमिया से पीड़ित है तो भी आपको लोहे के बर्तन में ही पकाया हुआ खाना खाना चाहिए। रिपोर्ट के मुताबिक इसको लेकर चार स्टडी की गई जिसमें यह देखा गया कि आयरन के बर्तन में खाना पकाने से ब्लड हीमोग्लोबिन में बढ़ोतरी हुई है और बाकी अन्य मामलों में भी थोड़ा बहुत फायदा हुआ है। क्यों कि आप जब लोहे के बर्तन में खाना पकाते हैं तो यह धातु की सतह के साथ रिएक्ट करता है और नतीजा भोजन में आयरन की मात्रा ज्यादा हो जाती है। ऐसे में आप एनीमिया की समस्या  में स्ट्रेटेजी के तौर खून की कमी दूर करने के लिए लोहे के बर्तन में खाना बना सकते हैं।

यह भी पढ़ें-PCOD में महिलाओं को नाश्ते में नहीं खानी चाहिए ये 3 चीजें

red blood cell

आपको बता दें हीमोग्लोबिन एक तरह का प्रोटीन होता है,जो रेड ब्लड सेल्स में पाया जाता है। हीमोग्लोबिन का काम ऑक्सीजन का परिवहन करता है। इसकी कमी होने पर शरीर को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन नहीं मिल पाती है जिसके कारण सिरदर्द, चक्कर, बेहोशी और थकान का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आप आयरन के बर्तनों का इस्तेमाल करके इसकी कमी को पूरा कर सकते हैं। लेकिन आयरन की कमी दूर करने के लिए सिर्फ लोहे की कड़ाही या बर्तन में खाना बनाने से काम नहीं होगा इसके लिए आपको अच्छी डाइट भी लेनी होगी। आपको आयरन युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन भी बढ़ाना होगा।

यह भी पढ़ें-फेफड़े के लिए सिगरेट से अधिक खतरनाक हैं ये 5 चीजें, अनजाने में लोग जमकर करते हैं इनका सेवन

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

image credit-Freepik

 

 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-   

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।