क्या आंखों में बासी लार लगाने से रोशनी बढ़ती है? एक्सपर्ट से जानें जवाब

सोशल मीडिया पर आजकल हर तरह की बातें सुनने को मिलती है, जिनमें से कुछ घरेलू नुस्खे भी शामिल होते हैं। इन्हीं में से एक है कि अगर आपकी आंखों की रोशनी कम हो गई है, तो इसमें बासी लार यानी सलाइवा लगाने से रोशनी बढ़ सकती है। इस दावे में कितनी सच्चाई है यह जानने के लिए हम पहुंचे आंखों के एक्सपर्ट के पास। क्योंकि हमारी आंखें अनमोल है और इनका ख्याल रखना बहुत जरूरी है, तो चलिए डॉक्टर विशाल अरोड़ा, हेड नेत्र रोग विशेषज्ञआर्टिमिस हॉस्पिटल (Dr. Vishal Arora, Head - Ophthalmology, Artemis Hospitals) इस बारे में विस्तार से जानकारी दे रहे हैं।
क्या आंखों में लार डालने से रोशनी बढ़ती है?

एक्सपर्ट बताते हैं कि ऐसा दावा करना सिर्फ और सिर्फ भ्रांतियां फैलाना माना जाएगा। हमारी आंखों की बनावट और उनका आकार जन्म से ही तय होता है। पास की नजर हो या दूर की नजर, यह सब हमारी आंखों के लेंस और कॉर्निया के आकार पर निर्भर करता है यानी हमारी आंखों के अंदरूनी स्ट्रक्चर पर। इसे किसी भी बाहरी चीज जैसे की लार से बदलना मुमकिन नहीं है। एक्सपर्ट कहते हैं की आंखों में लार डालने की बात एक गलत धारणा है। इसका कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है, बल्कि अगर आप ऐसा करते हैं तो इससे आपकी आंखों को नुकसान हो सकता है।
लार डालने के नुकसान
एक्सपर्ट बताते हैं कि हमारी लार में कई तरह के बैक्टीरिया, वायरस और दूसरे छोटे-छोटे जीव होते हैं, जो हमारी आंखों में जाकर इंफेक्शन पैदा कर सकते हैं आंखें बहुत ही संवेदनशील अंग है और बाहरी कीटाणुओं से आसानी से प्रभावित हो सकती हैं।
इसके अलावा लार में पाचक एंजाइम होते हैं, जो हमारे भोजन को पचाने में मदद करते हैं। यह एंजाइम अगर आंखों में जाए तो आंखों की सतह को नुकसान पहुंचा सकते हैं। उसमें जलन पैदा कर सकते हैं।
ऐसा कोई वैज्ञानिक प्रमाण या स्टडी नहीं है, जो यह साबित करें की आंखों में लार डालने से रोशनी बढ़ती है या आंखों की किसी तरह की समस्या ठीक होती है। यह सिर्फ एक सुनी सुनाई बात है जिसका कोई आधार नहीं है।
यह भी पढ़ें-महिलाओं को अक्सर परेशान करती है एसिडिटी की समस्या, जानें इसके लक्षण, कारण और उपाय
आंखों की रोशनी के लिए क्या करें?

- अगर आंखों की रोशनी जा रही है, तो इसके लिए जरूरी है कि आप संतुलित आहार लें, जिसमें विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन ई, जिंक जैसे पोषक तत्व शामिल हो।
- इसके अलावा नियमित रूप से आंखों का एक्सरसाइज करें। इससे आंखों में ब्लड सर्कुलेशन ठीक होता है।
- हमारी आंखों को नींद की जरूरत होती है। इसलिए 7 से 8 घंटे की अच्छी नींद लें।
- लंबे वक्त तक अगर आप स्क्रीन पर काम करते हैं, तो आप 20 मिनट के बाद 20 सेकंड के लिए दूर देखें और फिर बीच-बीच में ब्रेक लेते रहें।अगर ज्यादा दिक्कत हो रही है, तो आप डॉक्टर से मिले।
- अपनी आंखों को धूप से बचाने के लिए अच्छी क्वालिटी का चश्मा पहने।
- ध्यान देखी आपकी आंखें बहुत कीमती है और इनका ध्यान रखना बेहद जरूरी है किसी भी ऐसे घरेलू नुस्खे पर भरोसा करने से पहले एक बार डॉक्टर से जरूर सलाह लें।
यह भी पढ़ें-क्या आपकी पॉटी में भी दिखते हैं फूड पार्टिकल? एक्सपर्ट से जानें कारण
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।