herzindagi
image

रात को 2 बजे तक नहीं आती है नींद और ओवरथिंकिंग करती है परेशान? इन आयुर्वेदिक उपायों से मिलेगा आराम

Sound Sleep: रात को ओवरथिकिंग और स्ट्रेस के कारण कई बार नींद आने में मुश्किल होती है। नींद पूरी न होने के कारण, हमारी मेंटल और फिजिकल हेल्थ पर असर होता है। अच्छी नींद लाने में ये आयुर्वेदिक उपाय मदद कर सकते हैं।
Editorial
Updated:- 2025-04-22, 20:43 IST

क्या बिस्तर पर लेटते ही आपकी ओवरथिंकिंग शुरू हो जाती है?

क्या आपकी आधी रात करवट बदलते-बदलते कट जाती है?

क्या आप दिन भर स्ट्रेस और एंग्जायटी से परेशान रहते हैं?

क्या दिनभर थकने के बाद भी रात को आप घड़ी देखते हुए जागते रहते हैं?

आजकल काफी लोग इस दिक्कत से परेशान हैं। नींद पूरी न होना या रात को नींद न आना बिल्कुल सही नहीं है। अक्सर हम इसे नजरअंदाज कर देते हैं या इसे नॉर्मल समझते हैं। लेकिन, असल में सेहतमंद रहने के लिए, जितना जरूरी हेल्दी खाना-पीना है, उतनी ही जरूरी अच्छी नींद भी है। तनाव, एंग्जायटी और ओवरथिंकिंग समेत कई कारणों के चलते रात को नींद आने में मुश्किल होती है। यहां हम आपको कुछ ऐसे आयुर्वेदिक उपायों के बारे में बता रहे हैं, जो स्ट्रेस और एंग्जायटी को कम करके अच्छी नींद लाने में मदद कर सकते हैं। इस बारे में आयु्र्वेदिक डॉक्टर नीतिका कोहली जानकारी दे रही हैं। उन्होंने आयुर्वेद में एमडी किया है और उन्हें इस फील्ड में लगभग 17 सालों का अनुभव है।

स्ट्रेस, ओवरथिंकिंग को कम करने और अच्छी नींद लाने में मदद कर सकते हैं ये आयुर्वेदिक उपाय

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr Nitika Kohli | MD Ayurveda (@drnitikakohli)

  • एक्सपर्ट का कहना है कि अक्सर रात को बिस्तर पर लेटते समय हमें दिनभर की बातें परेशान करती हैं, उल्टी-सीधी बातें सोचकर हम परेशान होते हैं और कई बार तो हम कुछ बुरी चीजों की सिर्फ कल्पना करके ही खुद को परेशान कर लेते हैं। ऐसे में कई बार पूरी रात भी नींद नहीं आती है।
  • एंग्जायटी को कम करने के लिए, रात को कुछ देर चांद के नीचे बैठें। यह एंग्जायटी और स्ट्रेस को कम करके, इमोशन्स को बैलेंस करने का एक पुराना तरीका है।
  • इससे इमोशन्स बैलेंस होते हैं, मूड स्विंग्स दूर होते हैं और दिमाग शांत होता है। रोजाना सोने से पहले 10-15 मिनट चांद की रोशनी के नीचे बैठें। इस समय फोन का इस्तेमाल न करें।
  • देर रात को फोन का इस्तेमाल न करें। खासकर, सोने से 1 घंटा पहले स्क्रीन को बिल्कुल न देखें। इस समय पर सोशल मीडिया स्क्रॉल करना या फोन चलाना कई बार ओवरथिंकिंग की वजह भी बनता है और इससे नींद आने में भी मुश्किल होती है।

यह भी पढ़ें- Sound Sleep: नींद आने में होती है मुश्किल? सोने से पहले पिएं यह चाय

What are the side effects of lack of sleep

  • अगर आपके दिमाग के घोड़े देर रात तक दौड़ते रहते हैं, आप कुछ न कुछ सोचते रहते हैं और कई बार उन स्थितियों की भी कल्पना करते हैं, जो असल में हैं भी नहीं, तो आपको दिमाग को शांत करने की जरूरत है।
  • माइंड को रिलैक्स देने में ब्राह्मी की चाय मदद कर सकती है। यह दिमाग और नर्व्स को शांत करती है, इससे फोकस में सुधार होता है और अच्छी नींद लाने में मदद मिलती है।
  • 1 टीस्पून ब्राह्मी को 1 गिलास गर्म पानी में मिलाकर सोने से पहले पिएं। इससे अच्छी नींद आएगी।

यह विडियो भी देखें

 

 यह भी पढ़ें- क्या स्ट्रेस की वजह से पीरियड्स में ब्लीडिंग ज्यादा हो सकती है?

 

स्ट्रेस, ओवरथिंकिंग और एंग्जायटी को दूर करने में ये उपाय मदद कर सकते हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।